फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Udham Singh Nagar News ›   Self Reliance would be a Mass Movement

आत्मनिर्भरता को जन आंदोलन बनाने की अपील

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Wed, 13 Jan 2021 12:11 AM IST
विज्ञापन
Self Reliance would be a Mass Movement
पंतनगर में युवा संगोष्ठी को संबोधित करते कुलपति डॉ. तेजप्रताप सिंह। - फोटो : RUDRAPUR
पंतनगर। पंतनगर कृषि एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय के विवेकानन्द स्वाध्याय मंडल की ओर से आयोजित दो दिनी राष्ट्रीय युवा संगोष्ठी के 16वें संस्करण के ऑनलाइन आयोजन में 100 से अधिक विश्वविद्यालयों के 600 से अधिक प्रतिभागियों ने हिस्सा लिया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि नीति आयोग के उपाध्यक्ष डॉ. राजीव कुमार ने कृषि क्षेत्र की चुनौतियां को बताते हुए प्राकृतिक कृषि के प्रोत्साहन की वकालत की। उन्होंने आत्मनिर्भरता को जन आंदोलन बनाने की अपील की।
विज्ञापन

मंगलवार को यूनिवर्सिटी सेंटर से संचालित संगोष्ठी का शुभारंभ विवि के कुलपति डॉ. तेज प्रताप सिंह ने किया। डीन कृषि महाविद्यालय डॉ. शिवेंद्र कुमार कश्यप ने आयोजन की भूमिका स्पष्ट की। कार्यक्रम समन्वयक राहुल बोहरा और जाह्नवी कोचर ने संगोष्ठी की प्रासंगिकता बताई। उत्तर प्रांत संगठक विवेकानंद केन्द्र नई दिल्ली के मानस भट्टाचार्जी ने कहा कि स्वामी जी के सिद्धांतों को पढ़ें और उन्हें जिएं। इस दौरान आत्मनिर्भर भारत को प्राप्त करने में युवाओं की भूमिका : आत्म-निर्भरता की भारतीय भावना को पुनर्जीवित करना है शीर्षक पुस्तक का विमोचन किया गया। राज्यपाल और विश्वविद्यालय की कुलाधिपति बेबीरानी मौर्य ने वीडियो संदेश के माध्यम से स्थानीय उत्पादनों को बढ़ावा देकर आत्मनिर्भर भारत की संकल्पना को सफल बनाने की बात कही। स्वामी नरसिंहानन्द (राम कृष्ण मिशन, कोझिकोड) ने भाषाई आत्मनिर्भरता पर बात रखी। वहां पर अधिष्ठाता छात्र कल्याण, डॉ. ब्रिजेश सिंह, दूसरे सत्र में कृषि उद्यमी जयंती प्रधान, साकेत कुमार, ब्रिजेश सिंह ने कृषि क्षेत्र में आत्मनिर्भरता के विभिन्न पहलुओं पर चर्चा की।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed