फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Udham Singh Nagar News ›   Seized vehicles will soon be auctioned if they are not released.

Udham Singh Nagar News: सीज किए वाहन नहीं छुड़वाने पर जल्द होंगे नीलाम

Wed, 23 Oct 2024 02:46 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, ऊधम सिंह नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, ऊधम सिंह नगर Updated Wed, 23 Oct 2024 02:46 AM IST
विज्ञापन
Seized vehicles will soon be auctioned if they are not released.
काशीपुर। थानों और चौकियों में सीज वाहनों की जल्द नीलामी होने वाली है। ऐसे में अपनी गाड़ियों को छुड़वाने का जल्द प्रयास करें। पुलिस ने 100 से अधिक वाहनों को चिह्नित करके नीलामी की योजना बनाई है।
विज्ञापन

सीपीयू, यातायात और थाना पुलिस चेकिंग के दौरान कागजात पूरे न होने पर वाहनों को सीज कर देती है। इसके बाद वाहन स्वामियों को सीओ कार्यालय या कोर्ट से छुड़वाया जा सकता है। ऐसे में छह माह से अधिक समय से सीज गाड़ियों को चिह्नित कर पुलिस नीलाम कर देती है।
विज्ञापन

कोतवाली क्षेत्र में पुलिस ने सौ से अधिक वाहनों को नीलामी के लिए चिह्नित किया है। इनमें ई-रिक्शा, मोटर साइकिल समेत अन्य वाहन शामिल हैं। अगर समय रहते वाहन स्वामियों ने अपने वाहनों को नहीं छुड़वाया तो गाड़ियां नीलाम हो जाएंगी। कोतवाली के मालखाना प्रभारी महेश चंद्र पंत ने बताया कि वाहन मालिकों को कई बार नोटिस दिया गया। फोन करके संपर्क किया जा रहा है। इसके बाद मालिक अपने वाहन छुड़वाने नहीं आ रहे हैं तो नीलामी की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed