{"_id":"68603fbfb84622d5ca0f1945","slug":"seemas-death-case-forensic-team-investigates-kashipur-news-c-235-1-ksp1006-128934-2025-06-29","type":"story","status":"publish","title_hn":"सीमा की मौत का मामला : फोरेंसिक टीम ने की जांच","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सीमा की मौत का मामला : फोरेंसिक टीम ने की जांच
Sun, 29 Jun 2025 12:47 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, ऊधम सिंह नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, ऊधम सिंह नगर
Updated Sun, 29 Jun 2025 12:47 AM IST
विज्ञापन
केलाखेड़ा। नगर के मोहल्ला मुजफ्फरनगर निवासी 24 वर्षीय सीमा बुधवार को संदिग्धावस्था में फंदे लटकी मिली थी। शुक्रवार को उसकी यूपी के मुरादाबाद के एक अस्पताल में इलाज के दौरान मौत हो गई। मृतका के मायके के परिजन पुलिस प्रक्रिया कर शव को अपने साथ यूपी के स्वार गृह क्षेत्र ले गए।
पुलिस ने मृतका के भाई की तहरीर पर मृतका के पति सहित छह लोगों के खिलाफ दहेज हत्या का मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। शनिवार को सीओ विभव सैनी ने फोरेंसिक और पुलिस टीम के साथ घटना स्थल पर जाकर पड़ताल की। टीम ने मृतका के घर से साक्ष्य एकत्रित कर लोगों के बयान दर्ज किए हैं। सीओ ने थाने में मृतक महिला सीमा के मायके पक्ष के परिजनों से भी पूछताछ की। वहां थाना प्रभारी निरीक्षक अशोक कुमार, एसआई देवेंद्र राजपूत आदि सहित फोरेंसिक और पुलिसकर्मी मौजूद रहे।