फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Udham Singh Nagar News ›   Seeks support from chairman for restoration of old pension

पुरानी पेंशन बहाली को लेकर चेयरमैन से मांगा समर्थन

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Thu, 01 Oct 2020 11:59 PM IST
विज्ञापन
Seeks support from chairman for restoration of old pension
नानकमत्ता में नगर पंचायत चेयरमैन प्रेम सिंह टुरना को ज्ञापन देते शिक्षक। - फोटो : SITARGANJ
नानकमत्ता। राष्ट्रीय पुरानी पेंशन बहाली मंच उत्तराखंड के सदस्यों ने बृहस्पतिवार को नगर पंचायत कार्यालय पहुंचकर चेयरमैन प्रेम सिंह टुरना को ज्ञापन सौंपकर समर्थन मांगा। बताया कि केंद्र सरकार ने जनवरी 2004 और प्रदेश सरकार ने एक अक्तूबर 2005 से पुरानी पेंशन योजना बंद कर नई पेंशन योजना लागू कर दी है। नई पेंशन योजना शेयर मार्केट पर आधारित है। इससे कर्मचारियों का भविष्य असुरक्षित हो गया है। सेवानिवृत्त कर्मचारियों को इसका परिणाम भुगतना पड़ रहा है। उन्होंने चेयरमैन से अपने स्तर पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी तथा मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत को पत्र भेजकर पुरानी पेंशन बहाल करने की मांग की। चेयरमैन ने पत्र लिखने का आश्वासन दिया। वहां सुरेश चंद्र उप्रेती, दिनेश सिंह, मुख्तियार सिंह, अरविंद सिंह, जनार्दन प्रसाद सिंह, करुणेश जोशी आदि थे। उधर,
विज्ञापन

दिनेशपुर। राष्ट्रीय पुरानी पेंशन बहाली आंदोलन समिति की नगर इकाई के पदाधिकारियों ने नगर पंचायत अध्यक्ष सीमा सरकार को पीएम और सीएम को संबोधित ज्ञापन सौंपा। उन्होंने पुरानी पेंशन बहाल करने की मांग की। अध्यक्ष ने अपना समर्थन दिया। उन्होंने कहा कि समस्या के समाधान के लिए वह पीएम और सीएम को पत्र लिखेंगी। वहां सरिता सरकार, मनोज राय, रवि सरकार, गुरुपद हालदार, भूधर सरकार,राजेश सरकार, संदीप सरकार, योगेश गाबा, विपुल मंडल, चंद्रकांत राय, तपन राय आदि मौजूद थे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed