फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Udham Singh Nagar News ›   Seeds of Change Become Best Film

Udham Singh Nagar News: सीड्स ऑफ चेंज के लिए रानीखेत कॉलेज अव्वल

Mon, 24 Apr 2023 12:25 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, ऊधम सिंह नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, ऊधम सिंह नगर Updated Mon, 24 Apr 2023 12:25 AM IST
विज्ञापन
Seeds of Change Become Best Film
सितारगंज में नशामुक्ति थीम पर राज्य स्तरीय लघु फिल्म फेस्टिवल का आयोजन
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
सितारगंज। राजकीय महाविद्यालय में नशामुक्ति थीम पर राज्य स्तरीय लघु फिल्म फेस्टिवल का आयोजन किया गया। रानीखेत कॉलेज को सीड्स ऑफ चेंज के लिए प्रथम, सितारगंज कॉलेज को ‘ड्रग एब्यूज’ के लिए द्वितीय और पिथौरागढ़ ने एंटी ड्रग ब्रेकिंग फ्री में तृतीय स्थान दिया गया। रुद्रपुर को देश का गौरव नारी शक्ति के लिए चौथा तथा सितारगंज कॉलेज ने वूमेन इंपॉवरमेंट फिल्म के लिए पांचवां स्थान मिला।
रविवार को कॉलेज की एंटी ड्रग्स सेल एवं एनएसएस प्रकोष्ठ की ओर से आयोजित फेस्टिवल का शुभारंभ मुख्य अतिथि उच्च शिक्षा के संयुक्त निदेशक प्रोफेसर आनंद सिंह उनियाल, विशिष्ट अतिथि उपनिदेशक प्रोफेसर राजेंद्र सिंह भाकुनी, पूर्व प्राचार्य प्रोफेसर एके श्रीवास्तव व महाविद्यालय के प्राचार्य प्रोफेसर सुभाष चंद्र वर्मा ने किया। डिग्री कॉलेजों के विद्यार्थियों की ओर से निर्मित व अभिनीत फिल्मों में से 15 लघु फिल्में प्रदर्शन के लिए चयनित की गईं। ये फिल्में नशा निषेध तथा समाज में नशे के दुष्प्रभाव के प्रति जागरूकता पर आधारित थीं।
विज्ञापन

विजेताओं को नकद पुरस्कार देकर सम्मानित भी किया गया। जादूगर रंगकर्मी देवशीष मंडल, भूषण छाबड़ा, संजय बाछाड़, प्रताप दत्ता व पत्रकार एवं निर्देशक डॉ. सबाहत हुसैन ने निर्णायक की भूमिका निभाई। वहां रंगकर्मी रामकृष्ण कनौजिया, कला संकाय नोडल प्रभारी एंटी ड्रग डॉ. राजविंदर कौर, डॉ. कार्तिकेय भट्ट, एनएसएस प्रभारी डॉ. सविता रानी, डॉ. भुवनेश कुमार, डॉ. रीतिका, डॉ. वंदना, डॉ. नीति के अलावा छात्रसंघ अध्यक्ष पारस भंडारी, उपाध्यक्ष ऋषभ, कोषाध्यक्ष तुषार, उपसचिव शिवम कुमार आदि थे। संचालन नोडल प्रभारी एंटी ड्रग अनीता नेगी ने किया।
विज्ञापन
विज्ञापन


इन कॉलेज की टीम रहीं शामिल
पीएनजी कॉलेज रामनगर, एमबीपीजी हल्द्वानी, एलएसएम गवर्नमेंट पीजी कॉलेज पिथौरागढ़, कोटाबाग कॉलेज, राजकीय महाविद्यालय सितारगंज, एसबीएस कॉलेज रूद्रपुर, गवर्नमेंट कॉलेज कोटद्वार, गुरुनानक स्नातकोत्तर महाविद्यालय नानकमत्ता, राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय रानीखेत
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed