फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Udham Singh Nagar News ›   See brave Hanuman dancing Chham Chham.

Udham Singh Nagar News: छम छम नाचे देखो वीर हनुमाना...

Sat, 04 Apr 2026 12:59 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, ऊधम सिंह नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, ऊधम सिंह नगर Updated Sat, 04 Apr 2026 12:59 AM IST
विज्ञापन
See brave Hanuman dancing Chham Chham.
रुद्रपुर। गंगापुर रोड स्थित नीलकंठ धाम में हनुमान जन्मोत्सव श्रद्धा व उल्लास के साथ मनाया गया। पूरी रात धाम भक्ति में सराबोर रहा। दिव्य बालाजी दरबार में भजन गायकों ने अपनी प्रस्तुतियों से समा बांध दिया।
विज्ञापन

बृहस्पतिवार देर शाम कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि भाजपा प्रदेश महामंत्री संगठन अजय कुमार ने पूजा अर्चना के साथ दीप प्रज्वलित कर किया। दरबार में भजनों की शुरुआत गणेश वंदना और गुरु वंदना से हुई। इसके बाद भजन गायिका निशा, शुभम सक्सेना, पवन खनिजो, विनीत अरोरा, सुमित वार्ष्णेय और वंशिका मनोचा ने मनमोहक भजनों की प्रस्तुति दी। गायकों ने ‘हनुमत का जन्म दिन है, सारा जमाना बाबा का दीवाना, कजरारे तेरे मोटे-मोटे नैन, पांव में घुंघरू बांध के नाचे राम जी नाम इसे प्यारा लागे और आया है जन्मदिन बाबा का हम उत्सव आज मनाएंगे जैसे भजनों से वातावरण को भक्तिमय कर दिया। अंजनी मां ने जन्म दियो संकटमोचन हनुमान, छम छम नाचे देखो वीर हनुमाना और हे दुख भंजन कीजो केसरी के लाल जैसे भजनों पर पंडाल में मौजूद श्रद्धालु झूमने रहे।
विज्ञापन

दरबार में श्रीबालाजी महाराज को छप्पन भोग अर्पित किए गए। यहां मेयर विकास शर्मा, विधायक शिव अरोरा, एसएसपी अजय गणपति, नैनीताल के एसएसपी मंजूनाथ टीसी, नगर आयुक्त शिप्रा जोशी, राजेश कुमार, रामपाल सिंह, दिवाकर पांडे, दायित्वधारी उत्तम दत्ता, सुनील ठुकराल, पारस चुघ, वेद ठुकरा आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed