{"_id":"614ccc848ebc3e046034e9bb","slug":"security-on-borders-rudrapur-news-hld4390385191","type":"story","status":"publish","title_hn":"नेपाल सीमा पर बढ़ाई चेकिंग और चौकसी : भरणे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नेपाल सीमा पर बढ़ाई चेकिंग और चौकसी : भरणे
विज्ञापन
नीलेश आनंद भरणे, डीआईजी।
- फोटो : RUDRAPUR
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
नेपाल सीमा पर बढ़ाई चेकिंग और चौकसी: भरणे
रुद्रपुर। डीआईजी नीलेश आनंद भरणे ने कहा कि आगामी विधानसभा चुनाव के मद्देनजर नेपाल सीमा पर चेकिंग बढ़ा दी गई है। एसओटीएफ और इंटेलीजेंस को भी अलर्ट कर दिया है। इसके साथ ही एसएसबी के साथ संयुक्त गश्त और अन्य कार्यवाहियों को लेकर बैठक रखी गई है।
बृहस्पतिवार को यूआईआरडी में विधानसभा चुनाव को लेकर चल रहे रिटर्निंग ऑफिसर और सहायक रिटर्निंग ऑफिसर के प्रशिक्षण में पहुंचे डीआईजी भरणे ने कहा कि राजस्व विभाग के अधिकारियों के साथ चुनाव के संभावित मुद्दों को लेकर चर्चा की जा रही है। कानून व्यवस्था की समीक्षा भी हो रही है। कहा कि धार्मिक स्थलों और अन्य अतिक्रमणों को हटाने के लिए आपसी समन्वय पर जोर दिया गया है।
जिले के सीमा को यूपी से जोड़ने वाले संपर्क मार्गों से संदिग्धों और बदमाशों की घुसपैठ को रोकना बड़ी चुनौती है, लेकिन इस समस्या से निपटने के लिए आधुनिक तकनीक का इस्तेमाल किया जाएगा। ऐसी व्यवस्था बनाई जाएगी कि मार्गों से आने वाले वाहनों के नंबर कंट्रोल रूम में फ्लेश हो जाएं और उनके संबंध में जानकारी उपलब्ध हो सके। कहा कि चुनाव में शराब बांटने की शिकायतें रहती हैं। चुनाव के लिए शराब का स्टॉक रखने वालों पर कार्रवाई की जाएगी। इसके लिए टीमें बना दी गई हैं। विवादों को धार्मिक रंग देने की कोशिश करने वालों से सख्ती से निपटा जाएगा।