फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Udham Singh Nagar News ›   security guard was shot

सिक्योरिटी गार्ड को बदमाशों ने मारी गोली, घायल

Thu, 28 Apr 2016 12:05 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, ऊधमसिंह नगर
ब्यूरो/अमर उजाला, ऊधमसिंह नगर Updated Thu, 28 Apr 2016 12:05 AM IST
विज्ञापन
 security guard was shot
गाोली मारी - फोटो : Amar Ujala

सिडकुल में बंद पड़ी फैक्ट्री के सिक्योरिटी गार्ड को अज्ञात बदमाशों ने गोली मार दी। अंदेशा जताया जा रहा है कि बदमाश फैक्ट्री से माल चुराने की कोशिश में घुसे थे। गंभीर हालत में गार्ड को प्राइवेट अस्पताल में भर्ती कराया गया है। घायल के भाई ने अज्ञात बदमाशों के खिलाफ सिडकुल चौकी में तहरीर दे दी है। 

विज्ञापन


सुल्तानपुर पट्टी निवासी बबलू (35) पुत्र मोहन सिंह सिडकुल की सेक्टर 9 में स्थित पूर्ति टैक्सटाइल कंपनी में सिक्योरिटी गार्ड है। एक फैक्ट्री करीब तीन साल से अधिक समय से बंद पड़ी है। बबलू फैक्ट्री की सुरक्षा के साथ ही वहीं रहता था। मंगलवार की आधी रात को एक दर्जन बदमाश फैक्ट्री में घुस गए। 
विज्ञापन


बताया जा रहा है कि बदमाशों ने बबलू के साथ मारपीट की और विरोध करने पर उसके सीने में गोली दाग दी। गोली लगने के बाद बबलू लहूलुहान होकर जमीन में गिर पड़ा। उसे जिला अस्पताल लाया गया और प्राथमिक उपचार के बाद रेफर कर दिया गया। घायल को उसके भाई कमल ने प्राइवेट अस्पताल में भर्ती कराया है, जहां उसे आईसीयू में रखा गया है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


सिडकुल चौकी इंचार्ज एमपी सिंह ने बताया कि घायल ने एक दर्जन अज्ञात लोगों के फैक्ट्री में घुसकर मारपीट और गोली मारने की बात कही है। फैक्ट्री में ऐसा कुछ नहीं है, जिसे चोरी किया जा सके। मामला संदिग्ध प्रतीत हो रहा है। बबलू के भाई कमल की तहरीर पर अज्ञात बदमाशों के खिलाफ हत्या के प्रयास का मुकदमा दर्ज किया जा रहा है। 


बदमाशों के निशाने पर यूएसनगर
यूएसनगर जिला बदमाशों के निशाने पर आ गया है। बदमाश बेखौफ होकर ताबड़तोड़ वारदातों को अंजाम दे रहे हैं। बीते 12 अप्रैल को बदमाशों ने अशोका लीलेंड के पास लूट की वारदात को अंजाम दिया और फिर बिंदुखेड़ा में राइस मिलर्स के साथ लूटपाट की। बदमाशों ने जसपुर में डाक्टर को गोली मारी। हालांकि बदमाश गिरफ्तार कर लिए गए। वहीं बदमाशों ने सिडकुल में सिक्योरिटी गार्ड को गोली मार दी। लगातार हो ही वारदातों ने पुलिस को बेचैन कर रखा है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed