{"_id":"6a04c9119fe217966d05dd97","slug":"security-guard-demolishes-kiosk-after-refusal-to-pay-rudrapur-news-c-242-1-rdp1029-141408-2026-05-14","type":"story","status":"publish","title_hn":"Udham Singh Nagar News: पैसे नहीं दिए तो सुरक्षा गार्ड ने उजाड़ दिया खोखा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Udham Singh Nagar News: पैसे नहीं दिए तो सुरक्षा गार्ड ने उजाड़ दिया खोखा
Thu, 14 May 2026 12:25 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, ऊधम सिंह नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, ऊधम सिंह नगर
Updated Thu, 14 May 2026 12:25 AM IST
विज्ञापन
रुद्रपुर। सिडकुल क्षेत्र में खोखा संचालक ने फैक्टरी के सुरक्षा गार्ड पर अवैध वसूली, धमकी और तोड़फोड़ के आरोप लगाए हैं। पीड़ित ने बताया कि पैसे न देने पर आरोपी ने उसका खोखा उजाड़ दिया है।
केसरी विहार कॉलोनी निवासी गोपाल यादव दी तहरीर में बताया कि वह सिडकुल की एक बेल्डर कंपनी के पास खोखा लगाता है। फैक्टरी का सुरक्षा गार्ड उसे डरा-धमका कर कथित तौर पर हर महीने पांच हजार की वसूली के साथ मुफ्त में खाना खाता था।
आरोप है कि हाल ही में गार्ड ने वसूली की रकम बढ़ाकर दस हजार रुपये प्रति माह कर दी। आर्थिक तंगी के कारण जब गोपाल ने इतनी रकम देने में असमर्थता जताई तो गार्ड गाली-गलौज और धमकी देने पर उतर आया।
विज्ञापन
आरोप है कि एक मई को गार्ड ने जबरन खोखा बंद करा दिया और वहां रखा सामान तोड़फोड़ कर हजारों रुपये का माल उठाकर ले गया। सीओ डीआर वर्मा ने बताया कि तहरीर के आधार पर मामले की जांच शुरू करा दी गइ है।