फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Udham Singh Nagar News ›   Second dose vaccination should be completed.

कोरोना वैक्सीन की दूसरी डोज का लक्ष्य जल्द पूरा करें : मुख्यमंत्री

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Wed, 01 Dec 2021 11:24 AM IST
विज्ञापन
Second dose vaccination should be completed.
सीएम की वीडियो कांफ्रेंसिंग में मौजूद डीएम समेत विभागीय अधिकारी। - फोटो : RUDRAPUR
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने सोमवार देर शाम कोरोना संक्रमण के बढ़ते मामलों और कोविड के नए वेरिएंट ओमिक्रोन के संभावित खतरे को देखते हुए प्रदेश के सभी डीएम के साथ वीडियो कांफ्रेंसिंग के माध्यम से समीक्षा की। उन्होंने कोरोना की दूसरी डोज का लक्ष्य शीघ्र पूरा करने को कहा।
विज्ञापन

मुख्यमंत्री ने कहा कि जिन लोगों में वायरल के लक्षण हैं, उन सभी का आरटीपीसीआर टेस्ट करवाया जाए। सार्वजनिक स्थलों पर मास्क और सामाजिक दूरी के नियमों का पालन करवाया जाए। भीड़भाड़ वाले स्थानों पर पुलिसकर्मियों की तैनाती की जाए। डीएम रंजना राजगुरु ने मुख्यमंत्री को बताया कि ऊधमसिंह नगर जिले में कोरोना की दूसरी डोज का टीकाकरण 60 प्रतिशत पूरा हो चुका है।
विज्ञापन

स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों को टीकाकरण का प्रतिशत बढ़ाने के निर्देश दिए जा रहे हैं। महाअभियान चलाकर टीकाकरण किया जा रहा है। साथ ही जनप्रतिनिधियों, आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं और आशा कार्यकर्ताओं के माध्यम से लोगों को जागरूक किया जा रहा है। वहां सीएमओ सुनीता चुफाल रतूड़ी, एसएसपी डीएस कुंवर, सीईओ रमेश चंद्र आर्या, एसपी ममता बोहरा आदि थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed