{"_id":"6981005b99f70618140582cd","slug":"second-delhi-pantnagar-flight-cancelled-due-to-low-visibility-rudrapur-news-c-242-1-rdp1025-136626-2026-02-03","type":"story","status":"publish","title_hn":"Udham Singh Nagar News: कम दृश्यता के चलते दिल्ली-पंतनगर की दूसरी उड़ान रद्द","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Udham Singh Nagar News: कम दृश्यता के चलते दिल्ली-पंतनगर की दूसरी उड़ान रद्द
Tue, 03 Feb 2026 01:21 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, ऊधम सिंह नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, ऊधम सिंह नगर
Updated Tue, 03 Feb 2026 01:21 AM IST
विज्ञापन
पंतनगर। सोमवार को पंतनगर एयरपोर्ट पर कम दृश्यता के चलते इंडिगो एयरलाइंस की दिल्ली-पंतनगर के बीच निर्धारित दूसरी उड़ान रद्द कर दी गई। इससे यात्रियों को परेशानी हुई। जानकारी के अनुसार उड़ान संख्या 6ई-7156, जिसे शाम 4.15 बजे पंतनगर पहुंचना था, मौसम संबंधी परिस्थितियों के कारण रद्द करनी पड़ी। एयरपोर्ट निदेशक पवन कुमार ने बताया कि यात्रियों की सुरक्षा को सर्वोच्च प्राथमिकता देते हुए यह निर्णय लिया गया है। उन्होंने कहा कि प्रभावित यात्रियों को अगली उपलब्ध उड़ानों में समायोजित करने अथवा पूर्ण किराया वापस करने की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है।
विज्ञापन