फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Udham Singh Nagar News ›   Second accused arrested for buying JCB on fake documents

Udham Singh Nagar News: फर्जी दस्तावेज पर जेसीबी खरीदने वाला दूसरा आरोपी गिरफ्तार

Sun, 22 Jun 2025 01:11 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, ऊधम सिंह नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, ऊधम सिंह नगर Updated Sun, 22 Jun 2025 01:11 AM IST
विज्ञापन
Second accused arrested for buying JCB on fake documents
केलाखेड़ा। थाना पुलिस ने मृतक के नाम पर फाइनेंस कराकर खरीदी गई जेसीबी मामले में नामजद दूसरे आरोपी को गिरफ्तार किया। केलाखेड़ा निवासी आसिफ ने बीती 23 मई को पुलिस को तहरीर देकर बताया कि मोहल्ला रत्ना मड़ैया निवासी रिजवान अल्वी, उस्मान अल्वी, तौफीक अहमद, नफीस, मोहम्मद अलीम सहित पांच लोगों के खिलाफ फर्जी दस्तावेजों का प्रयोग कर जेसीबी खरीदने के लिए फाइनेंस कंपनी से 29 लाख का इंश्योरेंस प्राप्त करने और मृतक के बैंक खाते का प्रयोग करने को लेकर धोखाधड़ी का केस दर्ज कराया था। सीओ विभव सैनी ने बताया कि पुलिस फर्जी दस्तावेजों पर जेसीबी मशीन खरीदने के मामले में मुख्य नामजद आरोपी रिजवान अल्वी को गिरफ्तार कर जेल भेज चुकी है। शुक्रवार को एसआई देवेंद्र सिंह राजपूत ने पुलिस टीम के साथ नामजद दूसरे आरोपी केलाखेड़ा रत्ना मड़ैया निवासी तौफीक अहमद को करबला तिराहे से गिरफ्तार कर कोर्ट में पेश किया। जहां से उसे न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed