फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Udham Singh Nagar News ›   Seats should be increased.

सीटें नहीं बढ़ाने पर एबीवीपी ने कॉलेज में तालाबंदी की

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Wed, 17 Nov 2021 01:12 AM IST
विज्ञापन
Seats should be increased.
रुद्रपुर कॉलेज गेट पर प्राचार्य के समक्ष विरोध प्रकट करते एबीवीपी कार्यकर्ता। - फोटो : RUDRAPUR
एसबीएस पीजी कॉलेज में 20 प्रतिशत सीटें बढ़ाने की मांग को लेकर मंगलवार को एबीवीपी कार्यकर्ताओं ने कॉलेज गेट पर तालाबंदी कर धरना दिया। हंगामा बढ़ने पर पुलिस मौके पर पहुंच गई। बाद में प्राचार्य के दो दिनों के भीतर कुमाऊं विश्वविद्यालय के उच्च अधिकारियों के साथ वार्ता कर हल निकालने के आश्वासन पर कार्यकर्ता शांत हुए।
विज्ञापन

रुद्रपुर कॉलेज में स्नातक प्रथम वर्ष की सीटें बढ़ाने की मांग को लेकर एबीवीपी कार्यकर्ताओं ने मुख्य गेट पर तालाबंदी करते हुए कॉलेज प्रशासन के खिलाफ नारेबाजी की। इसके बाद मुख्य गेट पर तालाबंदी कर वहीं धरना देकर बैठ गए। एबीवीपी के ब्लॉक संयोजक सौरभ राठौर ने कहा कि कुमाऊं विश्वविद्यालय के पोर्टल पर पंजीकृत सभी छात्र-छात्राओं को प्रवेश नहीं मिल पा रहा है, जिस कारण उनका भविष्य अंधकारमय हो रहा है। इस दौरान हंगामे की सूचना मिलने पर रुद्रपुर कोतवाली से पुलिस भी मौके पहुंच गई। पुलिस ने एबीवीपी कार्यकर्ताओं को समझाने का प्रयास किया, लेकिन वह नहीं माने।
विज्ञापन

प्राचार्य डॉ. केके पांडेय ने कॉलेज गेट पर पहुंचकर छात्रों से वार्ता की। प्राचार्य ने कहा कि सीटें बढ़ाने की मांग को लेकर वह कुमाऊं विश्वविद्यालय के उच्च अधिकारियों के साथ वार्ता करेंगे। उन्होंने आश्वासन दिया कि दो दिन के भीतर कुछ सकारात्मक हल जरूर निकल जाएगा। इसके बाद कार्यकर्ता शांत हो गए।
विज्ञापन
विज्ञापन

वहां एबीवीपी के जिला सह संयोजक विपिन पांडे, उप सचिव छात्र महासंघ देवेश कुमार, नगर अध्यक्ष पुनीत सिंह, छात्र नेता रोहित चंद्र भट्ट, प्रकाश दास अभिजीत गंगवार, सुदीप सिंह, नरेंद्र राठौड़, ललित, रवि, राम और गणेश आदि थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed