फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Udham Singh Nagar News ›   Crime in Uttarakhand Murder Search Operation in full swing Over Prakash Killing Case

प्रकाश हत्याकांड : दो भाइयों की तलाश में यूपी की खान छान रही पुलिस, घर में युवक को कैद कर उतारा था मौत के घाट

Wed, 16 Aug 2023 02:21 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रुद्रपुर (ऊधम सिंह नगर)
संवाद न्यूज एजेंसी, रुद्रपुर (ऊधम सिंह नगर) Updated Wed, 16 Aug 2023 02:21 PM IST
सार

तीन भाइयों ने अपनी बहन काजल, सपना की मदद से प्रकाश को अपने घर के भीतर कैद कर चाकू और तलवार से गोद कर उसकी हत्या कर दी थी। घटना के बाद सभी आरोपी मौके से फरार हो गए थे। हालांकि बाद में पुलिस ने राजीव, सपना और काजल को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया था लेकिन संजीव और प्रदीप मौके से फरार हो गए।

विज्ञापन
Crime in Uttarakhand Murder Search Operation in full swing Over Prakash Killing Case
उत्तरकाशी पुलिस (फाइल फोटो) - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

प्रीतविहार में विवाद के चलते हुए प्रकाश हत्याकांड में शामिल फरार दो भाइयों तलाश के लिए पुलिस यूपी की खाक छान रही है। हालांकि आरोपी यूपी स्थित मूल घर में नहीं मिले। रिश्तेदारों के घर में उनकी होने की आशंका है। आरोपियों की गिरफ्तारी के बाद पुलिस उनकी निशानदेही पर हत्या में शामिल चाकू बरामद करेगी।

विज्ञापन


शनिवार को नई बस्ती खानपुर बिलासपुर जिला रामपुर निवासी काजल चौहान ने पुलिस को सौंपी तहरीर में बताया था कि उनका भाई प्रकाश चौहान बारादरी रोड प्रीतविहार में किराए के कमरे में अकेले रहता था। शुक्रवार शाम को उनके भाई से पड़ोसी संजीव, उसके भाई राजीव, प्रदीप की किसी बात को लेकर कहासुनी हो गई थी।
विज्ञापन


घर में कैद कर की प्रकाश की हत्या

इसके बाद तीन भाइयों ने अपनी बहन काजल, सपना की मदद से प्रकाश को अपने घर के भीतर कैद कर चाकू और तलवार से गोद कर उसकी हत्या कर दी थी। घटना के बाद सभी आरोपी मौके से फरार हो गए थे। हालांकि बाद में पुलिस ने राजीव, सपना और काजल को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया था लेकिन संजीव और प्रदीप मौके से फरार हो गए।

विज्ञापन
विज्ञापन


ये भी पढ़ें...Uttarakhand: मानसून की भारी बारिश से आई आपदा में अब तक मारे गए 52 लोग, 37 घायल, राज्य को 650 करोड़ का नुकसान

वहीं, घटना में शामिल चाकू भी अभी पुलिस को नहीं मिला है। पुलिस ने आरोपियों के मूल निवास गांव नौरंगाबाद दुनका जिला बरेली में पहुंच कर तलाश की लेकिन उनका सुराग नहीं मिला। अब पुलिस आरोपियों के रिश्तेदारों के घर में दबिश दे रही है। सीओ सिटी अनुषा बडोला का कहना है कि फरार आरोपियों की तलाश में पुलिस टीम दबिश दे रही हैं। जल्द ही सभी को गिरफ्तार किया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed