फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Udham Singh Nagar News ›   Search for land for roadways bus stand, central school and mini stadium begins

Udham Singh Nagar News: रोडवेज बस अड्डा, केंद्रीय विद्यालय और मिनी स्टेडियम के लिए जमीन की खोज शुरू

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Sun, 23 Nov 2025 12:00 AM IST
विज्ञापन
Search for land for roadways bus stand, central school and mini stadium begins
जसपुर। विधानसभा क्षेत्र के लोगों के लिए राहत भरी खबर है। उनके लिए रोडवेज बस अड्डा, केंद्रीय विद्यालय और मिनी स्टेडियम बनाने की सरकार की योजना है। इन योजनाओं को धरातल पर उतारने के लिए प्रशासन भूमि की खोज में जुटा है। एसडीएम ने तहसील प्रशासन की टीम के साथ क्षेत्र में कई जगह चिह्नित की है।
विज्ञापन


एसडीएम अभय प्रताप सिंह ने बताया कि संबंधित विभाग के अधिकारियों के साथ बीते दिन उन्होंने जसपुर में काशीपुर मार्ग पर सरकार की खाली पड़ी भूमि का निरीक्षण किया था। लोगों की मांग पर सरकार की ओर से क्षेत्र में रोडवेज बस अड्डा, केंद्रीय विद्यालय और मिनी स्टेडियम निर्माण की योजना प्रस्तावित है। इसी के तहत भूमि को चिह्नित करने का कार्य चल रहा है।
विज्ञापन

विभागीय अधिकारियों के सहयोग से चिह्नीकरण और निरीक्षण की रिपोर्ट बनाकर विभागीय मुख्यालय भेजी जाएगी। वहां से संस्तुति के बाद रिपोर्ट शासन को जाएगी। बताया कि पिछले दिनों बहादरपुर में रोडवेज बस अड्डे के लिए भूमि चिह्नित की गई थी लेकिन वहां तकनीकी समस्या के चलते जमीन फाइनल नहीं हो पाई।
विज्ञापन
विज्ञापन




कोट...
प्रदेश की भाजपा सरकार जसपुर में रोडवेज बस अड्डा, केंद्रीय विद्यालय और मिनी स्टेडियम निर्माण कराना चाहती है। इसके लिए प्रशासन को भूमि चिह्नित करने के निर्देश दिए हैं। जमीन का चयन होने पर धरातल पर काम शुरू किया जाएगा। बड़ी योजनाओं को पूरा करने में समय लगता है। - मनोज पाल, जिलाध्यक्ष, भाजपा काशीपुर
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed