{"_id":"67bb72193193fd086d06bd38","slug":"search-for-imam-to-lead-prayers-in-kaliyars-jama-masjid-begins-kashipur-news-c-235-1-ksp1006-123640-2025-02-24","type":"story","status":"publish","title_hn":"Udham Singh Nagar News: कलियर की जामा मस्जिद में नमाज पढ़ाने के लिए इमाम की खोजबीन शुरू","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Udham Singh Nagar News: कलियर की जामा मस्जिद में नमाज पढ़ाने के लिए इमाम की खोजबीन शुरू
Mon, 24 Feb 2025 12:38 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, ऊधम सिंह नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, ऊधम सिंह नगर
Updated Mon, 24 Feb 2025 12:38 AM IST
विज्ञापन
जसपुर। कलियर की साबरी जामा मस्जिद में नमाज पढ़ाने के लिए इमाम और अजान देने के लिए मुअज्जन की खोजबीन शुरू की गई है। वक्फ दरगाह पिरान कलियर कार्यालय ने आवेदकों के लिए 30 से 35 वर्ष की उम्र निर्धारित कर मार्च-2025 की पहली तारीख तक आवेदन मांगे हैं।
पेश इमाम हाफिज अब्दुल वाहिद की उम्र ज्यादा और बीमार होने के बाद पिछले कई वर्ष से जामा मस्जिद में इमामत का पद खाली चल रहा है। उनकी गैर मौजूदगी में उनका बेटा सऊद साबरी इमामत कर रहा है। इसी तरह मुअज्जन अब्दुस्सलाम के जनवरी माह में निधन होने से यह पद भी खाली पड़ा है। इन पदों को भरने के लिए ज्वाइंट मजिस्ट्रेट आशीष कुमार मिश्रा ने एक विज्ञप्ति जारी की है। उन्होंने इसमें इमाम के लिए खानकाही अकीदे से ताल्लुक रखने वाले हाफिज, कारी, आलिम, फाजिल एवं मुफ्ती की सनद पाने वाले आवेदकों से आवेदन मांगे हैं।
इमाम के लिए यूपी एवं उत्तराखंड बोर्ड से 10वीं या 12वीं उत्तीर्ण होना जरूरी होगा। जबकि मुअज्जन के लिए हाफिज व कारी की शैक्षिक योग्यता के साथ आवाज अच्छी होना लाजमी है। आवेदनकर्ता को अपने अभिलेखों की प्रतिलिपियां एक मार्च तक दोपहर तीन बजे तक डाक अथवा व्यक्तिगत माध्यम से दरगाह कार्यालय पिरान कलियर में जमा कराने होंगे। आवेदनकर्ता को जरूरत के मुताबिक हिंदी, इंग्लिश और उर्दू का ज्ञान होना भी जरूरी है।