फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Udham Singh Nagar News ›   Seaplane facilities will be started soon.

नानकसागर जलाशय में जल्द चालू होगी सीप्लेन सेवा

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Wed, 01 Dec 2021 11:25 AM IST
विज्ञापन
Seaplane facilities will be started soon.
नानकमत्ता के नानकसागर में सीप्लेन सेवा शुरु करने के लिए अफसरों संग निरीक्षण करते विधायक डॉ. प्रे? - फोटो : SITARGANJ
नानकसागर जलाशय से सी-प्लेन सेवा का संचालन जल्द शुरू कराने की कवायद शुरू हो गई है। एयर सर्विस और आपदा प्रबंधन अधिकारियों ने मूलभूत ढांचा तैयार करना शुरू कर दिया है।
विज्ञापन

मंगलवार को मैरिटाइम एनर्जी हेली एयर सर्विस प्राइवेट लिमिटेड के डायरेक्टर मो. शफीक कुरैशी, आपदा प्रबंधन अधिकारी उमाशंकर नेगी व जिले के अफसरों ने विधायक डॉ. राणा के साथ नानकसागर जलाशय में व्यवस्थाएं देखीं।
विज्ञापन

विधायक ने बताया कि सीप्लेन सेवा शुरू होने से नानकमत्ता साहिब देश के विभिन्न धार्मिक स्थलों से हवाई सेवा से जुड़ जाएगा। इससे देश-विदेश से आने वाले पर्यटकों की तादाद बढ़ेगी। विधायक ने कहा कि टिहरी डैम के अलावा उत्तराखंड के पर्यटक स्थलों के लिए भी नानकसागर से हवाई सेवा मिल सकेगी। उन्होंने बताया कि नानकसागर से 12 से 20 सीटर सी-प्लेन टिहरी और धार्मिक स्थलों के बीच संचालित होंगे। कहा-यहां वाटरड्रोम भी बनाया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed