{"_id":"1a2106b61040eea6317b9c725f2f4da5","slug":"sdm-intern-pcs-inspected-by-rivers-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"एसडीएम, प्रशिक्षु पीसीएस ने किया नदियों का निरीक्षण","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
एसडीएम, प्रशिक्षु पीसीएस ने किया नदियों का निरीक्षण
ब्यूरो, अमर उजाला ब्यूरो/खटीमा।
Updated Wed, 08 Jul 2015 02:04 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मेलाघाट में जगबुड़ा नदी में सिंचाई विभाग द्वारा बनायी गयी पत्थर पिचिंग धसने की सूचना पर खलबली मच गई। मौके पर पहुंची एसडीएम ऋचा सिंह ने एक किमी क्षेत्र में बनी 21 ठोकरों का निरीक्षण किया। वहां करीब सवा दो करोड़ की लागत से 350 मीटर पत्थर पिचिंग की गई है।
विज्ञापन
इधर प्रशिक्षु पीसीएस सीमा विश्वकर्मा ने कामन नदी का निरीक्षण कर भूकटाव की स्थिति देखी। एसडीएम ऋचा सिंह ने पाया कि पत्थर पिचिंग, ठोकरों से गांव को बहुत राहत है।
विज्ञापन
हर साल कटाव कर रही नदी कटाव करती थी। एसडीएम सिंह ने बताया कि एक जगह जहां खेतों का पानी जगबुड़ा नदी में गिरता है।
वहां पर कुछ जमीन बैठ गयी थी। वहां बाढ़ सुरक्षा के लिए सिंचाई विभाग के एसडीओ अमित गुप्ता को निर्देशित किया गया। उन्होंने बताया कि फिलहाल ठोकर, दीवार पूरी तरह सुरक्षित हैं।
विज्ञापन
कामन नदी से भी इस बार कटाव नहीं हुआ है। एसडीओ गुप्ता ने बताया कि खेतों के पानी निकासी के लिए रास्ता बनाया जा रहा है। वहां जेई सुबोध सिंह, पटवारी नरेंद्र गहतोड़ी, सतीश कुमार, दीपक कुमार, कन्हैया आदि थे।