{"_id":"6838bd15baf54a839c04cfee","slug":"sculpture-in-kashipur-kashipur-news-c-235-1-ksp1006-127697-2025-05-30","type":"story","status":"publish","title_hn":"Udham Singh Nagar News: मूर्तियों का निर्माण कर निखार रहीं खुद का किरदार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Udham Singh Nagar News: मूर्तियों का निर्माण कर निखार रहीं खुद का किरदार
Fri, 30 May 2025 01:31 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, ऊधम सिंह नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, ऊधम सिंह नगर
Updated Fri, 30 May 2025 01:31 AM IST
विज्ञापन
विज्ञापन
काशीपुर। स्वरोजगार का रास्ता अपनाकर स्वयं सहायता समूह की महिलाएं आत्मनिर्भर बन रही हैं। इसी प्रकार मां गायत्री महिला स्वयं सहायता समूह ने महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने की ओर कदम बढ़ाया है। घरों में मूर्ति निर्माण करके महिलाएं स्वयं आय अर्जित कर रही हैं।
मां गायत्री महिला स्वयं सहायता समूह की संचालक प्रसून लता ने बताया कि गोबर और मिट्टी से मूर्तियां और घरों में साज-सज्जा के लिए चीजों का निर्माण करती हैं।
उन्होंने अपने साथ दस अन्य महिलाओं को भी यह कार्य सिखाया है। इससे उन महिलाओं को भी घर बैठे रोजगार मिला और वे आत्मनिर्भर बनी हैं। उन्होंने बताया कि चैती मेला, दीपावली, दशहरा व अन्य त्योहारों और अवसरों पर मूर्तियों की काफी डिमांड रहती है।
विज्ञापन
सीजन में सभी महिलाएं दस से 15 हजार रुपये तक कमाई कर लेती हैं। घरों से भी लोग मूर्तियां खरीद कर ले जाते हैं।