{"_id":"69b05f6a6943c1d0590e226c","slug":"scientists-should-conduct-research-according-to-the-needs-of-farmers-rp-singh-rudrapur-news-c-242-1-rdp1025-138272-2026-03-10","type":"story","status":"publish","title_hn":"किसानों की जरूरतों के हिसाब से शोध करें वैज्ञानिक : आरपी सिंह","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
किसानों की जरूरतों के हिसाब से शोध करें वैज्ञानिक : आरपी सिंह
Tue, 10 Mar 2026 11:44 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, ऊधम सिंह नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, ऊधम सिंह नगर
Updated Tue, 10 Mar 2026 11:44 PM IST
विज्ञापन
पंतनगर। जीबी पंत विश्वविद्यालय के कृषि महाविद्यालय के पादप रोग विज्ञान विभाग में भारतीय कृषि अनुसंधान परिषद की ओर से प्रायोजित 21-दिवसीय विंटर स्कूल का शुभारंभ हुआ। उद्घाटन करते हुए पूर्व विभागाध्यक्ष डॉ. आरपी सिंह ने कृषि क्षेत्र में निरंतर नए आविष्कार और अनुसंधान की आवश्यकता पर जोर दिया। कहा कि इन अनुसंधानों को किसानों तक पहुंचाना चाहिए और वैज्ञानिकों को किसानों की आवश्यकताओं के अनुसार शोध करना चाहिए।
कार्यवाहक अधिष्ठाता कृषि डॉ. अनिल कुमार ने बताया कि प्रशिक्षण में कृषि की अत्याधुनिक तकनीकों और पारंपरिक दृष्टिकोण का समावेश है। उन्होंने वर्तमान कृषि उत्पादों की घटती गुणवत्ता और मानव स्वास्थ्य पर उनके नकारात्मक प्रभावों पर चिंता व्यक्त की। विभाग के अध्यक्ष डॉ. योगेंद्र सिंह ने प्रशिक्षणार्थियों और अतिथियों का स्वागत किया। उन्होंने विभाग में चल रही शोध, प्रसार और शिक्षा गतिविधियों की जानकारी दी।
कार्यक्रम में छह राज्यों से आए 12 सहायक प्राध्यापक और विषय वस्तु विशेषज्ञ शामिल हुए। कार्यक्रम का संचालन शोध छात्रा अदिति मैथानी ने किया। धन्यवाद प्रस्ताव प्राध्यापक डॉ. शैलबाला शर्मा ने ज्ञापित किया।