{"_id":"64ee44eb5c6a1123620b58e4","slug":"science-festival-in-mahuwadabara-kashipur-news-c-235-1-ksp1002-2531-2023-08-30","type":"story","status":"publish","title_hn":"Udham Singh Nagar News: रामलाल चौहान विद्या मंदिर में विज्ञान मेले का आयोजन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Udham Singh Nagar News: रामलाल चौहान विद्या मंदिर में विज्ञान मेले का आयोजन
Wed, 30 Aug 2023 12:50 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, ऊधम सिंह नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, ऊधम सिंह नगर
Updated Wed, 30 Aug 2023 12:50 AM IST
विज्ञापन
जसपुर में छात्र-छात्राओं के विज्ञान मॉडल देखते निर्णायक मंडल के सदस्य। संवाद
जसपुर। रामलाल चौहान विद्या मंदिर महुआडाबरा विज्ञान के छात्र-छात्राओं ने विज्ञान मेले का आयोजन किया। मेले में मॉडल सेंसर तकनीकी ऊर्जा के स्रोत एवं जल संरक्षण पर फोकस रहा।
विद्यालय परिसर में मंगलवार को प्रधानाचार्य नरेश चौहान के निर्देशन में आयोजित विज्ञान मेले में छात्र-छात्राओं ने विज्ञान मॉडल, प्रश्न मंच, पत्र-वाचन, प्रयोग विषयों पर अपने-अपने मॉडल की प्रस्तुति दी। निर्णायक मंडल में डॉ. सतीश चन्द, केजी पाठक व अनिल चौहान शामिल रहे। वर्षा जल संरक्षण के लिए अभिनव व दीपांशु, नवाचारित में हर्ष व आयुष, सेंसर तकनीक में नितेश, ऊर्जा स्रोत में ईशिका, गति में दीपिका पाल, सेंसर तकनीक में मयंक चौहान, जैव प्रौद्योगिकी में निखिल कुमार, विद्युत रसायन में काजल अव्वल रहे। डॉ. अनिल गुप्ता की अध्यक्षता में आयोजित कार्यक्रम में प्रधानाचार्य नरेश चौहान, पृथ्वी गहलोत, बलकरन सिंह, परविंदर सिंह, दीपक कुमार, प्रियंका, शिल्पी, शैलेंद्र कुमार आदि थे।
पंतनगर विवि के छात्र पेसाला का नामी कंपनी में चयन
पंतनगर। जीबी पंत कृषि एवं प्रौद्योगिक विश्वविद्यालय के सेवायोजन एवं परामर्श निदेशालय के प्रयासों से कृषि महाविद्यालय के एमएससी एग्रोनॉमी के छात्र पेसाला संथा कुमार का चयन पीपुल्स एक्शन नेशनल इंटीग्रेशन (पीएएनआई) कंपनी में हुआ है। कंपनी चयनित छात्र को प्रशिक्षण के बाद सालाना 5.40 लाख रुपये पैकेज देगी। विवि के कुलपति डॉ. मनमोहन सिंह चौहान ने चयनित छात्र के उज्ज्वल भविष्य की कामना करते हुए शुभकामनाएं दीं। निदेशक सेवायोजन डॉ. केपी रावेरकर व सह निदेशक डॉ. गीता पाठक ने भी सफल छात्र को बधाई दीं।