{"_id":"663552fb447e0248030c2bea","slug":"school-udham-singh-nagar-news-rudrapur-news-c-242-1-rdp1005-110632-2024-05-04","type":"story","status":"publish","title_hn":"Udham Singh Nagar News: नोटिस का जवाब नहीं देने वाले चार स्कूलों पर होगी कार्रवाई","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Udham Singh Nagar News: नोटिस का जवाब नहीं देने वाले चार स्कूलों पर होगी कार्रवाई
Sat, 04 May 2024 02:41 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, ऊधम सिंह नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, ऊधम सिंह नगर
Updated Sat, 04 May 2024 02:41 AM IST
विज्ञापन
रुद्रपुर। बिना मान्यता से चल रहे निजी स्कूलों पर अब विभाग ने शिकंजा कसना शुरू कर दिया है। शिक्षा अधिकारी रुद्रपुर ने ऐसे चार विद्यालयों पर कार्रवाई के लिए मुख्य शिक्षा अधिकारी को पत्र लिखा है।
बीईओ रुद्रपुर मो. सावेद आलम ने बिना मान्यता संचालित ट्रांजिट कैंप के दो, ठाकुर नगर के दो सहित कुल पांच स्कूलों को नोटिस जारी किया था। इसमें स्कूल प्रबंधन को एक सप्ताह के अंदर सभी मानकों को पूरा करते हुए मान्यता लेने या फिर संचालन बंद करने के निर्देश दिए गए थे। ऐसा नहीं करने पर एक लाख रुपये आर्थिक दंड लगाने की चेतावनी दी गई थी। नोटिस जारी करने के बाद केवल एक स्कूलों ने मान्यता के लिए आवेदन किया, जबकि चार स्कूलों ने कोई जवाब भी नहीं दिया। बीईओ ने बताया कि ट्रांजिट कैंप व ठाकुर नगर के दो-दो निजी स्कूलों के विरुद्ध कार्रवाई के लिए मुख्य शिक्षा अधिकारी को पत्र लिखा जा रहा है। सीईओ की तरफ से ही कार्रवाई की जाएगी।