{"_id":"58ebce834f1c1be275cf5024","slug":"school-buses-without-fitness","type":"story","status":"publish","title_hn":"बिना फिटनेस चल रहीं स्कूली बसें","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बिना फिटनेस चल रहीं स्कूली बसें
अमर उजाला ब्यूरो, रुद्रपुर
Updated Mon, 10 Apr 2017 11:57 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
नियमों को ताख पर रखकर सड़क पर दौड़ने वाली स्कूल बसों के पंजीकरण न होने की शिकायत पर सोमवार को मुख्य शिक्षा अधिकारी ने स्कूल पहुंचकर जांच की। स्कूल प्रबंधन ने बसों की जिम्मेदारी अभिभावकों पर डाल दी, इस पर सीईओ ने स्कूल प्रबंधन को क्लीन चिट दे दी। हालांकि छुट्टी के समय ट्रैफिक इंस्पेक्टर ने नियमों के उल्लंघन पर पांच बसों का चालान कर दिया।
बताते चलें की सोमवार को कुछ लोगों ने सीईओ डा. पीएन तिवारी को शिकायत करते हुए कहा कि शहर के एक स्कूल में बच्चों को लाने के लिए इस्तेमाल होने वाली बसों का पंजीकरण नहीं है और स्कूल अन्य मानकों को भी पूरा नहीं कर रहा है। इस पर सीईओ ने स्कूल प्रधानाचार्या से बात की तो पता चला कि स्कूल प्रबंधन की ओर से बच्चों को लाने के लिए बसों का इस्तेमाल नहीं किया जाता है। अभिभावक खुद की जिम्मेदारी पर बच्चों को स्कूल लाते और ले जाते हैं। इस पर शिक्षा विभाग के अधिकारियों ने स्कूल को क्लीन चिट दे दी।
इधर निजी स्कूलों में शिक्षा विभाग के निरीक्षण के दौरान यातायात पुलिस भी हरकत में आ गई। दोपहर के दौरान यातायात पुलिस निरीक्षक मनीष शर्मा ने बताया पांच स्कूलों की बसों के मौके पर चालान किए गए हैं। चालान करने का कारण बस में छोटे बच्चों के साथ हेल्पर का नहीं होना और फिटनेस के कागज नहीं होना शामिल था।