{"_id":"681baee28326513ad600f359","slug":"sanjit-kumar-became-president-sagar-bharti-became-general-secretary-khatima-news-c-236-1-ktm1001-109328-2025-05-08","type":"story","status":"publish","title_hn":"Udham Singh Nagar News: संजीत कुमार अध्यक्ष, सागर भारती बने महामंत्री","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Udham Singh Nagar News: संजीत कुमार अध्यक्ष, सागर भारती बने महामंत्री
Thu, 08 May 2025 12:35 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, ऊधम सिंह नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, ऊधम सिंह नगर
Updated Thu, 08 May 2025 12:35 AM IST
विज्ञापन
नानकमत्ता। नगर पंचायत के सभागार में बुधवार को भारतीय मजदूर संघ से संबद्ध देवभूमि निकाय संयुक्त कर्मचारी महासंघ की बैठक प्रदेश अध्यक्ष अजय कुमार सौदा (पन्नू) की अध्यक्षता में संपन्न हुई। बैठक में सर्वसम्मति से नगर इकाई का गठन कर संजीत कुमार को इकाई का अध्यक्ष, सागर भारती को महामंत्री, कमलेश देवी को कोषाध्यक्ष एवं चंद्रपाल को संरक्षक मनोनीत किया गया। प्रदेश अध्यक्ष ने सभी पदाधिकारी को नियुक्ति पत्र सौंपा। इस मौके पर नवगठित इकाई की ओर से अतिथियों को अंगवस्त्र भेंट कर सम्मानित किया गया। वहां नगर पंचायत अध्यक्ष प्रेम सिंह टुरना, संगठन के प्रदेश संरक्षक राजपाल, सितारगंज इकाई के अध्यक्ष महेश, सोनू वाल्मीकि, धर्मेंद्र सिंह, सूरज, धीरज, सुखबीर, लक्ष्मी, अर्जुन सिंह आदि थे।
विज्ञापन