फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Udham Singh Nagar News ›   Sanjay got the most votes in the city club elections

Udham Singh Nagar News: सिटी क्लब चुनाव में संजय को सर्वाधिक मत

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Mon, 23 Jun 2025 12:22 AM IST
विज्ञापन
Sanjay got the most votes in the city club elections
रुद्रपुर। शहर के प्रमुख रुद्रपुर सिटी क्लब में सदस्यों की निर्वाचन प्रक्रिया संपन्न हो गई। संजय ठुकराल, राजेश घीक, मनीष कुमार गगनेजा, अनुज कुमार अग्रवाल, पंकज बांगा, नरेंद्र बंसल, सुखदेव सिंह भल्ला और सुरेश कुमार ढींगरा ने चुनाव जीता।
विज्ञापन

विजयी सदस्यों को समर्थकों के फूल मालाओं से लाद दिया और ढोल की गूंज के साथ जश्न मनाया। सोमवार को आठ सदस्य और तीन पदेन सदस्य मताधिकार से पदाधिकारियों को चुनेंगे।
विज्ञापन

रविवार सुबह नौ बजे चुनाव प्रभारी बरीत सिंह की मौजूदगी में सिटी क्लब में सदस्यों के लिए मतदान शुरू हुआ था। आठ पदों के लिए संजय ठुकराल, राजेश घीक, मनीष कुमार गगनेजा, अनुज कुमार अग्रवाल, विजय कुमार अग्रवाल, केवल कृष्ण अरोरा, पंकज बांगा, नरेंद्र बंसल, सुखदेव सिंह भल्ला और सुरेश कुमार ढींगरा मैदान में थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

सिटी क्लब और आसपास के क्षेत्र को प्रत्याशियों ने होल्डिंग्स से पाट दिया था। शाम चार बजे मतदान खत्म होने तक 546 में से 444 लोगों में वोट डाले। शाम पांच बजे मतों की गिनती शुरू हुई और देर शाम परिणाम घोषित कर दिए। संजय ठुकराल को सबसे अधिक 388 वोट मिले और वे पहले पायदान पर रहे।

पंकज बांगा को 361, राजेश घीक को 343, मनीष कुमार गगनेजा को 338, सुरेश कुमार ढींगरा को 301, नरेंद्र बंसल 296, सुखदेव सिंह भल्ला को 291 व अनुज कुमार अग्रवाल 274 वोट मिले। विजय कुमार अग्रवाल 210 और केवल कृष्ण को 206 वोटों से संतोष करना पड़ा। विधायक शिव अरोरा और पूर्व विधायक राजकुमार ठुकराल ने सिटी क्लब पहुंचकर विजयी सदस्यों को शुभकामनाएं दीं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed