{"_id":"5fa1aa268ebc3e9bc1049e9d","slug":"samples-of-lentils-and-gram-lentils-filled-with-food-department-warehouse-rudrapur-news-hld4028758102","type":"story","status":"publish","title_hn":"खाद्य विभाग के गोदाम से मसूर और चने की दाल के सैंपल भरे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
खाद्य विभाग के गोदाम से मसूर और चने की दाल के सैंपल भरे
विज्ञापन
रुद्रपुर में दाल के सैंपल भरते खाद्य सुरक्षा अधिकारी।
- फोटो : RUDRAPUR
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
रुद्रपुर। सार्वजनिक वितरण प्रणाली के तहत बंटने वाली दाल में गुणवत्ता की शिकायत पर मंगलवार को खाद्य सुरक्षा विभाग की टीम ने खाद्यान्न गोदाम का निरीक्षण किया। टीम ने गोदाम से मसूर और चने की साबुत दाल के सैंपल भरे। दोनों सैंपलों को जांच के लिए फूड लैब को भेज दिया गया है।
जिला अभिहित अधिकारी मनीष सिंह सयाना और खाद्य सुरक्षा अधिकारी मनोज सेमवाल ने खाद्यान्न गोदाम का निरीक्षण किया। उन्होंने शिकायत के आधार पर साबुत चना दाल और मसूर की दाल के दो सैंपल भरे। उन्होंने बताया कि दोनों नमूनों को जांच के लिए राज्य स्तरीय फूड लैब को भेज दिया गया है। जांच रिपोर्ट प्राप्त होने के बाद आवश्यक कार्रवाई की जाएगी।
इधर, दीपावली पर खाद्य सुरक्षा ने जसपुर बाजार का निरीक्षण किया। टीम के सदस्यों ने सोनपापड़ी, सूखा पेठा और मावा के तीन नमूने सैंपल भरे। जिला अभिहित अधिकारी ने बताया कि दीपावली पर्व पर मिलावटखोरों के खिलाफ खाद्य सुरक्षा विभाग का अभियान लगातार जारी रहेगा।