फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Udham Singh Nagar News ›   Sample the sweets from the shops

दुकानों से मिठाईयों के लिये सेंपल

Tue, 25 Oct 2016 12:58 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो रुद्रपुर
अमर उजाला ब्यूरो रुद्रपुर Updated Tue, 25 Oct 2016 12:58 AM IST
विज्ञापन
Sample the sweets from the shops
रुद्रपुर में दुकानों में खाद्य पदार्थों की जांच करते अधिकारी। - फोटो : अमर उजाला

विज्ञापन
दीपावली त्यौहार आते ही खाद्य सुरक्षा विभाग ने मिलावटी खाद्य पदार्थ बेचने वालों के खिलाफ कमर कस ली है। जिले में पिछले एक हफ्ते में नकली मावा पकड़े जाने से सकते में आए खाद्य विभाग ने डीएम चंद्रेश यादव के निर्देश पर क्षेत्र की मिठाई की दुकानों में औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान खाद्य सुरक्षा अधिकारियों ने खाद्य पदार्थो के पांच सैंपल लेकर उन्हें जांच के लिए खाद्य सुरक्षा विभाग की लैब में भेजा है।



एसडीएम पंकज उपाध्याय के नेतृत्व में शहर के ट्रांजिट कैंप और आवास विकास की मिठाई की दुकानों में खाद्य सुरक्षा विभाग ने औचक निरीक्षण किया। खाद्य सुरक्षा अधिकारी मनीष सयाना ने बताया कि दीपावली पर्व आते ही मिलावटी मावा और अन्य खानपान की चीजें बाजार में पहुंचने लगीं हैं। उन्होंने कहा कि इससे पहले भी काशीपुर और किच्छा में नकली मावे की खेप पकड़ी गयी थी। विभाग ने इसे गंभीरता से लेते हुए शहर की दुकानों में रखी हुई मिठाई के नमूने लेते हुए जांच के लिए भेजा है। खाद्य अधिकारी नंद किशोर के अनुसार निरीक्षण के दौरान बाजार से खाद्य पदार्थों के पांच सैंपल लिए गए है। इनमें मावा, बेसन के लड्डू , बर्फी, दाल और बत्तीसा मिठाई के सैंपल शामिल हैं।  
विज्ञापन


 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed