फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Udham Singh Nagar News ›   Samavedi Upakarma is tomorrow, and Hartalika Teej is the day after; find out the auspicious timings and worship rituals.

Udham Singh Nagar News: कल सामवेदी उपाकर्म, परसों हरतालिका तीज, जानें शुभ मुहूर्त और पूजा विधि

Sun, 13 Sep 2026 01:03 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, ऊधम सिंह नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, ऊधम सिंह नगर Updated Sun, 13 Sep 2026 01:03 AM IST
विज्ञापन
Samavedi Upakarma is tomorrow, and Hartalika Teej is the day after; find out the auspicious timings and worship rituals.
रुद्रपुर। सामवेदी उपाकर्म और हरतालिका तीज का पर्व कल और परसों मनाया जाएगा। वैदिक ज्योतिष एवं वास्तु विशेषज्ञ डॉ. मंजू जोशी ने बताया कि रविवार को सामवेदी उपाकर्म और सोमवार को हरतालिका तीज का व्रत रखा जाएगा।
विज्ञापन

धर्मशास्त्रों के अनुसार सामवेदी परंपरा में उपाकर्म भाद्रपद मास के हस्त नक्षत्र में करने का विधान है। इस बार 12 सितंबर को दोपहर 12:55 बजे से 13 सितंबर दोपहर 1:07 बजे तक हस्त नक्षत्र का योग बन रहा है। हस्त नक्षत्र के देवता सविता (सूर्य) और स्वामी चंद्रमा हैं, जो सामवेद गायन और मंत्र साधना के लिए सर्वोत्तम माना जाता है। कल ब्रह्म मुहूर्त प्रातः 4:35 से 6:05 बजे तक स्नान, तर्पण और नूतन यज्ञोपवीत धारण के लिए अत्यंत उत्तम है। इस दिन सायंकाल उत्सर्जन, संध्यावंदन, दीपदान और हवन का विधान है। हरतालिका तीज का मुहूर्तभाद्रपद शुक्ल तृतीया उदया तिथि 14 सितंबर को है। इसलिए इसी दिन निर्जला व्रत मान्य होगा। प्रातः पूजा का मुहूर्त सुबह 6:05 से 8:35 बजे तक और प्रदोष काल में शिव-पार्वती पूजन का विशेष मुहूर्त शाम 6:20 से रात 8:40 बजे तक रहेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed