{"_id":"60ba6d578ebc3e7fed10ae25","slug":"salute-to-the-role-of-government-doctors-and-staff-in-the-war-with-corona-rudrapur-news-hld426623619","type":"story","status":"publish","title_hn":"कोरोना से जंग में सरकारी डॉक्टरों और स्टाफ की भूमिका को सेल्यूट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कोरोना से जंग में सरकारी डॉक्टरों और स्टाफ की भूमिका को सेल्यूट
विज्ञापन
रुद्रपुर के राधा स्वामी सत्संग भवन में वैक्सीन लगवाने वाली महिला से बातचीत करते मुख्यमंत्री।
- फोटो : RUDRAPUR
रुद्रपुर। मुख्यमंत्री तीरथ सिंह रावत ने कहा कि कोरोना महामारी के खिलाफ लड़ाई में सरकारी अस्पतालों के डॉक्टर और अन्य स्टाफ महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहे हैं। कोविड अस्पतालों में डॉक्टर पीपीई किट पहनकर दिन-रात मरीजों की देखभाल कर रहे हैं, जो सराहनीय है। मैं इनको सेल्यूट करता हूं।
शुक्रवार सुबह 11 बजे मुख्यमंत्री रावत ईएसआई अस्पताल पहुंचे। उन्होंने पीपीई किट पहनकर कोविड अस्पताल में भर्ती मरीजों का हाल जाना और करीब आधा घंटा उन लोगों के साथ रहे। कोविड ड्यूटी में लगे डॉक्टर और कर्मचारियों से मुलाकात कर उनकी सराहना की। उन्होंने अस्पताल संचालन में मददगार कोरोना सहायता समूह की तारीफ भी की।
समूह के लोगों ने मुख्यमंत्री को श्रीमद्भागवत गीता भेंट की। मुख्यमंत्री ने मेडिकल कॉलेज परिसर में राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान खटीमा, आश्रम पद्धति विद्यालय गूलरभोज समेत विभिन्न निर्माण कार्यों का शिलान्यास किया। उन्होंने जिला अस्पताल परिसर में फीता काटकर ऑक्सीजन बैंक का शुभारंभ किया।
विज्ञापन
संक्षिप्त पत्रकार वार्ता में उन्होंने कहा कि कोरोना के खिलाफ जंग में डॉक्टर, स्टाफ नर्स, वार्ड ब्वाय, एएनएम सभी अपनी भूमिका निभा रहे हैं। इनके ही संघर्ष का परिणाम है कि अब कोरोना संक्रमण काफी कम हुआ है। ब्लैक फंगस से निपटने के लिए भी सरकार तैयार है। मुख्यमंत्री ने कहा कि एंटीजन किट की कालाबाजारी करने वालों की लगातार गिरफ्तारी हो रही है।
राज्य में रेमडेसिविर इंजेक्शन पर्याप्त हैं। वहां परिवहन मंत्री यशपाल आर्य, शिक्षा मंत्री अरविंद पांडेय, जिले के प्रभारी मंत्री सतपाल महाराज, सांसद अजय भट्ट, विधायक राजकुमार ठुकराल, किच्छा विधायक राजेश शुक्ला, खटीमा विधायक पुष्कर धामी, मेयर रामपाल सिंह, भाजपा जिलाध्यक्ष शिव अरोरा, किसान मोर्चा प्रदेश अध्यक्ष अनिल चौहान, सीएमओ डॉ. डीएस पंचपाल, डॉ. गौरव अग्रवाल, जेबी सिंह आदि थे।
गर्मी से बेहाल मंत्री और विधायकों ने एसी कारों में किया आराम
रुद्रपुर। रुद्रपुर कोविड अस्पताल के निरीक्षण के दौरान सीएम भर्ती मरीजों का हाल जान रहे थे। इस दौरान कई विधायक और मंत्री बाहर मुख्यमंत्री का इंतजार करते रहे। अधिक समय लगने से विधायक और मंत्री गर्मी से बेहाल हो गए। गर्मी से बचने के लिए वे अपनी कारों में एसी में बैठे नजर आए। वहां मौजूद कार्यकर्ता चुटकी लेते हुए बोले जो लोग कुछ मिनट गर्मी नहीं झेल सकते, वह जनता की क्या सेवा करेंगे। (संवाद)
पत्रकारों से बचते नजर आए सीएम तीरथ
रुद्रपुर। रुद्रपुर ईएसआई अस्पताल और कोविड अस्पताल का निरीक्षण करते समय मुख्यमंत्री पत्रकारों से बातचीत करने से बचते नजर आए। इस दौरान उन्होंने करीब तीन बार पत्रकारों से बातचीत से इनकार किया। हालांकि आखिर में बड़ी मुश्किल से पत्रकारों से बातचीत के लिए सीएम राजी हुए। बता दें कि बृहस्पतिवार को सांसद अजय भट्ट का रुद्रपुर मेडिकल कॉलेज में जुबान फिसलने का एक वीडियो वायरल हुआ था। (संवाद)
सामाजिक दूरी के नियमों का किया उल्लंघन
रुद्रपुर। मुख्यमंत्री के ईएसआई अस्पताल और कोविड अस्पताल के निरीक्षण के दौरान भाजपा कार्यकर्ताओं ने सामाजिक दूरी के नियमों का उल्लंघन किया। कोविड अस्पताल के बाहर कार्यकर्ता सैकड़ों की संख्या में एकत्र नजर आए। मुख्यमंत्री के साथ फोटो खिंचवाने के लिए कार्यकर्ताओं में होड़ मची रही। (संवाद)
फार्मासिस्टों की पदोन्नति, फिजियोथैरेपिस्ट की पूर्णकालिक नियुक्ति की मांग
रुद्रपुर। जिला अस्पताल के फार्मासिस्टों ने मुख्यमंत्री को ज्ञापन सौंप कर पदोन्नति की मांग की। उन्होंने कहा कि सरकारी की अनदेखी के कारण कई फार्मासिस्ट बगैर पदोन्नति के सेवानिवृत्त हो चुके हैं। उन्होंने कहा कि जिला स्तर पर भी फार्मासिस्टों के पदों का ढांचा तैयार किया जाए। वहां डिप्लोमा फार्मासिस्ट एसोसिएशन के मंडलीय सचिव डीके जोशी, जिलाध्यक्ष बीएन बेलवाल, जिला मंत्री आरएस रौतेला आदि थे।
इधर, फिजियोथैरेपिस्ट ने मुख्यमंत्री को ज्ञापन सौंपकर उनकी पूर्णकालिक नियुक्ति की मांग की। इसके अलावा राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन संविदा कर्मचारी संगठन ने उनके लिए भी स्वास्थ्य सेवा नियमावली लागू करने समेत विभिन्न मांगों को लेकर सीएम को ज्ञापन दिया। वहीं, भाजपा जिलाध्यक्ष शिव अरोरा ने सीएम को ज्ञापन देकर नजूल भूमि पर मालिकाना हक देने और ऑनलाइन कार्ड वंचित राशन कार्डधारकों को राशन देने की मांग की। (संवाद)
शहीद भगत सिंह ग्रुप के सदस्य हुए सम्मानित
रुद्रपुर। मुख्यमंत्री ने कोरोना संक्रमितों के दाह संस्कार कर मानवता की मिसाल पेश करने वाले शहीद भगत सिंह ग्रुप के लोगों को शॉल ओढ़ाकर सम्मानित किया। उन्होंने ग्रुप की ओर से किए जा रहे समाजसेवा के कार्यों की तारीफ की। इससे पूर्व भाजपा जिलाध्यक्ष शिव अरोरा ने मुख्यमंत्री को ग्रुप के कार्यों के बारे में जानकारी दी। वहां अरुण चुघ, ललित बिष्ट, जगवीर सिंह, विक्रम सिंह, शमशेर सिंह आदि थे। (संवाद)
सीएम ने राधा स्वामी सत्संग व्यास भवन में वैक्सीनेशन कार्यों का लिया जायजा
रुद्रपुर। मुख्यमंत्री तीरथ सिंह रावत ने किच्छा रोड स्थित राधा स्वामी सत्संग व्यास भवन में बने वैक्सीनेशन सेंटर का जायजा लिया। उन्होंने वैक्सीनेशन के लिए आए लोगों से हाल चाल जाना। कहा कि वैक्सीन लगाने के बाद और लोगों को भी वैक्सीन लगाने के लिए प्रेरित करें। उन्होंने सत्संग व्यास में व्यवस्थाओं को देखकर सभी सेवादारों और स्वास्थ्य कर्मियों की प्रशंसा की। वहां सेवादार सचिव हरीश सेतिया, सेवादार भारत भूषण चुघ, हरीश सेतिया, राम लाल पाहवा, वरुण मदान, सूरज कालड़ा, सतीश अरोरा, दीपक गुंबर, रवि वर्मा आदि थे। (संवाद)
विधायक चौहान ने दिखाए तेवर तो मुख्यमंत्री भी रहे तल्ख
रुद्रपुर। मुख्यमंत्री तीरथ सिंह रावत की समीक्षा बैठक में जसपुर विधायक आदेश चौहान ने उपभोक्ताओं को फंगस लगी चने की दाल के वितरण का मुद्दा उठाया। साथ ही कहा कि कोविड महामारी के समय काशीपुर अस्पताल के वेंटिलेटर हरिद्वार कुंभ में भेज दिए गए।
विधायक चौहान ने कहा कि जसपुर से 17 साल की किशोरी एक अप्रैल से लापता है, मुकदमा दर्ज होने के बाद भी पुलिस उसे बरामद नहीं कर सकी है। चौहान ने कहा कि यदि अमीर के साथ कोई घटना हो जाए तो पुलिस तत्परता से जुट जाती है। उन्होंने कहा कि कोरोना की तीसरी लहर की आशंका जताई जा रही है लेकिन बताया जाए कि बाल रोग विशेषज्ञ कितने हैं।
सीएम ने त्वरित प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि गरीब और अमीर का सवाल नहीं होता है। कानून सबके लिए समान है। उन्होंने एसएसपी को मामले में तत्काल एक्शन लेने और कार्रवाई से अवगत कराने के निर्देश दिए।
वहीं, डीएम ने कहा कि खराब दाल वितरण मामले में एसडीएम और डीएसओ ने जांच पूरी कर ली है। जांच में दोषी दो अधिकारियों के साथ ही दुकानदारों पर भी कड़ी कार्रवाई की जाएगी। डीएम ने विधायक चौहान के सवाल के जवाब में कहा कि जिले में छह बाल रोग विशेषज्ञ हैं।
सीएम ने कहा कि कोविड महामारी के समय में सबको मिलकर कार्य करने की जरूरत है।
ऐसे वक्त में पक्ष-विपक्ष की बात नहीं होनी चाहिए। इसकेे बाद विधायक चौहान उखड़ गए और कुर्सी से खड़े होकर कहा कि वे अपने क्षेत्र की समस्या उठा रहे हैं। यदि सीएम से बात नहीं करेंगे तो किससे करेंगे। विधायक के तेवर देखकर सीएम के तेवर भी तल्ख हो गए। उन्होंने कहा कि यह सदन है क्या, जो इस तरह बात की जा रही है।
जो विषय उठाए गए हैं, उन पर बात हो चुकी है। बैठक के अंत में सीएम ने कहा कि अगली बार विभागवार समीक्षा बैठक करेंगे। उन्होंने विधायक चौहान पर चुटकी लेते हुए कहा कि अगली बार विधायक जी और तैयारी से आइएगा।
राशन से कोई भी गरीब नहीं होगा वंचित : सीएम
रुद्रपुर। मुख्यमंत्री बनने के बाद पहली बार जिला मुख्यालय पहुंचे तीरथ सिंह रावत ने अधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक की। उन्होंने विधायकों की समस्याएं सुनीं और अधिकारियों को उनके निस्तारण के निर्देश दिए। कहा कि लोगों तक समय से खाद्यान्न पहुंचना चाहिए, जो कार्डधारक ऑनलाइन नहीं जुड़ पाए हैं, उन्हें भी राशन मिलेगा। कोई भी गरीब राशन से नहीं छूटेगा।
शुक्रवार को कलक्ट्रेट स्थित अब्दुल कलाम सभागार में समीक्षा बैठक में मुख्यमंत्री ने डीएम रंजना राजगुरू को जिले में कोरोना टेस्टिंग बढ़ाने और ग्रामीणों को टेस्टिंग और वैक्सीनेशन के लिए जागरूक करने के निर्देश दिए। कहा कि ब्लैक फंगस के लिए एडवांस में इंजेक्शन मंगाए जा चुके हैं। कोरोना की तीसरी लहर के लिए तैयारियां कर लें।
सीएम ने कहा कि कोरोना महामारी में अनाथ हुए बच्चों की मदद के लिए वात्सल्य योजना लागू की गई है। ऐसे अनाथ/असहाय बच्चे जब तक बालिग नहीं हो जाते, तब तक जिलाधिकारियों की देखरेख में रहेंगे। इससे पूर्व डीएम रंजना राजगुरू ने कोविड महामारी को नियंत्रित करने और मरीजों के इलाज में किए कार्यों, उपकरणों की उपलब्धता, दवा वितरण, कोरोना जांच के बारे में जानकारी दी। बताया कि जिले में रिकवरी दर 91 फीसदी होने के साथ सक्रिय केस 1488 हैं।
एसएसपी दलीप सिंह कुंवर ने कोविड कर्फ्यू के उल्लंघन और कालाबाजारी को लेकर की गई कार्रवाई के साथ ही मिशन हौसला में किए कार्यों के बारे में बताया। मुख्यमंत्री रावत ने पीडब्लूडी, ऊर्जा निगम, सिंचाई विभाग से मानसून की तैयारियों के बारे मेें जानकारी ली। वहां सांसद अजय भट्ट, कैबिनेट मंत्री/ प्रभारी मंत्री सतपाल महाराज, अरविंद पांडेय, यशपाल आर्य, विधायक राजकुमार ठुकराल, राजेश शुक्ला, सौरभ बहुगुणा, डॉ. प्रेम सिंह राणा, पुष्कर सिंह धामी, आदेश चौहान, कुमाऊं कमिश्नर अरविंद सिंह हयांकी, डीआईजी अजय रौतेला आदि अधिकारी थे।
सादी वर्दी में जाएं पुलिसकर्मी, मनमानी करने वाले अस्पतालों पर करें कार्रवाई
रुद्रपुर। विधायक राजेश शुक्ला ने मुख्यमंत्री के समक्ष ऑफलाइन राशन कार्ड धारकों को राशन नहीं मिलने, निजी अस्पतालों में संक्रमितों से इलाज के नाम पर मनमाने रुपये वसूलने और आयुष्मान कार्ड का लाभ नहीं मिलने की समस्या रखीं।
सांसद अजय भट्ट ने कहा कि हल्द्वानी में आयुष्मान कार्ड धारकों को निजी अस्पतालों ने रुपये लौटाए हैं। जिन अस्पतालों ने ज्यादा रुपये लिए हैं, उनके खिलाफ एफआईआर कराएं। सीएम तीरथ सिंह रावत ने एसएसपी को निर्देश दिए कि निजी अस्पतालों में सादी वर्दी में जाकर शुल्क वसूली के बारे में जानकारी लें और नियम विरुद्ध होने पर कार्रवाई करें। सीएम तीरथ सिंह रावत ने कहा कि जब तक डर का माहौल नहीं बनेगा तब तक मरीजों से मनमानी शुल्क वसूली नहीं रुकेगी। शिक्षा मंत्री अरविंद पांडेय ने कहा कि काशीपुर क्षेत्र में मनमाने रुपये लेने की शिकायतेें आई थीं।
स्थानीय प्रशासन और जिला प्रशासन ने अधिकांश लोगों को रुपये वापस कराए हैं। जिले के प्रभारी मंत्री/ कैबिनेट मंत्री सतपाल महाराज ने कहा कि आयुष्मान कार्ड धारकों को सूचीबद्ध अस्पतालों में लाभ दिलाना सुनिश्चित करें। उन्होंने एंटीजन किट के फर्जीवाड़े और निजी अस्पतालों पर मनमाने रुपये वसूलने पर हुई कार्रवाई की जानकारी ली। (संवाद)
कोरोना नियंत्रण में जिला प्रशासन ने बेहतर कार्य किया : सीएम
रुद्रपुर। मुख्यमंत्री ने कलक्ट्रेट में बने कोविड कंट्रोल रूम का निरीक्षण किया। उन्होंने कंट्रोल रूम से होम आइसोलेशन में रह रहे मरीजों से वीडियो कॉल के माध्यम से बातचीत कर उनके स्वास्थ्य की जानकारी ली एवं जल्द स्वस्थ होने की कामना की। मुख्यमंत्री ने समीक्षा बैठक में कहा कि जिला प्रशासन और स्वास्थ्य विभाग की कोविड-19 को लेकर की गई सभी व्यवस्थाएं अच्छी हैं।
डॉक्टरों की कमी दूर करने के लिए व्यवस्था की जा रही है। सीएम ने कहा कि वे देहरादून में बैठने की बजाय हर जिले में जाकर व्यवस्थाओं का प्रत्यक्ष फीड बैक ले रहे हैं। सीएम ने कहा कि कोरोना महामारी में जब लोग घरों में कैद थे तो अधिकारियों और कर्मचारियों ने फील्ड में डटकर स्वास्थ्य सेवाओं के साथ ही लोगों तक राशन पहुंचाने सहित जनहित के अन्य कार्य किए।
इस समय आदेश वाला भाव मन में नहीं रखना है। सभी को एक भाव से काम करना है। इन अधिकारियों और कर्मचारियों का सम्मान करना चाहिए। वार्ड ब्वाय, एएनएम, सिस्टर किन परिस्थितियों में काम कर रहे हैं, उनका दर्द समझने की आवश्यकता है। (संवाद)
व्यापारियों ने सीएम से बाजार खोलने की मांग की
रुद्रपुर। प्रांतीय उद्योग व्यापार मंडल के पदाधिकारियों ने मुख्यमंत्री तीरथ सिंह रावत को ज्ञापन सौंपकर कोविड कर्फ्यू के तहत बाजार बंद होने से व्यापारियों को हो रहे नुकसान की जानकारी दी।
कहा कि कोरोना के घटते केसों को देखते हुए अब प्रदेश में बाजार को पूरी तरह से खोला जाना चाहिए। मुख्यमंत्री जल्द ही व्यापारी हित में फैसला लेने का आश्वासन दिया। वहां प्रांतीय उद्योग व्यापार मंडल के प्रदेश अध्यक्ष नवीन वर्मा, जिलाध्यक्ष राजकुमार भुड्डी, प्रदेश संयुक्त महामंत्री गुलशन छाबड़ा, महानगर अध्यक्ष संजय जुनेजा, हरीश अरोरा मौजूद रहे।
इधर, देवभूमि व्यापार मंडल के पदाधिकारियों ने मुख्यमंत्री को ज्ञापन सौंपकर व्यापारियों को बिना स्लॉट बुकिंग के वैक्सीनेेशन करने और सुबह सात बजे से शाम छह बजे तक बाजार खोलने की अनुमति की मांग की। वहां जिलाध्यक्ष गुरमीत सिंह, महानगर अध्यक्ष विकास शर्मा, वेद ठुकराल, गौरव आहूजा, हरजीत राठी, सुनील झाम मौजूद रहे।
वहीं जिला बार एसोसिएशन के अध्यक्ष दिवाकर पांडे और सचिव शिव कुंवर सिंह की अगुवाई में अधिवक्ताओं ने कलक्ट्रेट में मुख्यमंत्री को ज्ञापन सौंपा। इसमें पूर्व मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत की ओर से एक करोड़ रूपये की घोषणा का बजट अवमुक्त करने, अधिवक्ताओं के लिए सामूहिक बीमा, अधिवक्ता पेंशन, जिला न्यायालय के सामने हाइवे पर फुटओवर ब्रिज बनाने की मांग की गई है। (संवाद)

रुद्रपुर कोविड अस्पताल में पीपीई किट पहनकर मरीजों का हाल जानते मुख्यमंत्री तीरथ सिंह रावत।- फोटो : RUDRAPUR

रुद्रपुर कोविड कंट्रोल रूम में मोबाइल से होम आइसोलेट मरीज से बातचीत करते सीएम तीरथ रावत।- फोटो : RUDRAPUR

रुद्रपुर मेडिकल कॉलेज के विभिन्न कार्यों का शिलान्यास करते सीएम तीरथ सिंह रावत।- फोटो : RUDRAPUR

रुद्रपुर के कलक्ट्रेट में अधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक करते सीएम तीरथ सिंह रावत।- फोटो : RUDRAPUR