फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Udham Singh Nagar News ›   Salute to talent: Jute bags are enlivening the employment market.

Udham Singh Nagar News: हुनर को सलाम, जूट बैग से सज रहा रोजगार का बाजार

Thu, 06 Aug 2026 12:49 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, ऊधम सिंह नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, ऊधम सिंह नगर Updated Thu, 06 Aug 2026 12:49 AM IST
विज्ञापन
Salute to talent: Jute bags are enlivening the employment market.
महिला समूह का तैयार किया हुआ जूट बैग
रुद्रपुर। प्लास्टिक मुक्त और पर्यावरण संरक्षण के संदेश को जन-जन तक पहुंचाने के साथ महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने की दिशा में न्यू आधार संगठन की पहल मिसाल बन रही है। संगठन से जुड़ी महिलाएं अपने हाथों की कारीगरी से जूट के बैग, फ्लावर पॉट, धूपबत्ती, अगरबत्ती, फाइल कवर और कुमाऊंनी टोपी जैसे उपयोगी उत्पाद तैयार कर आर्थिक रूप से सशक्त बन रही हैं।
विज्ञापन

संगठन की अध्यक्ष रेनू शर्मा ने बताया कि संगठन के अंतर्गत वर्तमान में 10 स्वयं सहायता समूह सक्रिय रूप से कार्य कर रहे हैं। इनमें नारी शक्ति, सारथी, दुर्गा शक्ति, फुलवारी, स्वेच्छा, नई दिशाएं, परिचय, आशीर्वाद, राधे-राधे और हमारी पहचान समूह शामिल हैं। उन्होंने बताया कि संगठन का उद्देश्य केवल उत्पाद तैयार करना नहीं बल्कि महिलाओं को आर्थिक रूप से मजबूत बनाकर उन्हें आत्मनिर्भर बनाना भी है। रेनू ने बताया कि संगठन से जुड़ी महिलाएं सामूहिक रूप से कार्य करती हैं जिससे उनके आत्मविश्वास में वृद्धि हुई है और परिवार की आर्थिक स्थिति भी बेहतर हो रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed