फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Udham Singh Nagar News ›   Salary of seven officers stopped for not resolving complaints

शिकायतों का निस्तारण न करने पर सात अधिकारियों का वेतन रोका

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Wed, 21 Sep 2022 10:42 PM IST
विज्ञापन
Salary of seven officers stopped for not resolving complaints
रुद्रपुर। सीएम हेल्पलाइन पोर्टल व सीपी ग्राम्स पोर्टल पर प्राप्त शिकायतों के निस्तारण में लापरवाही अधिकारियों को महंगी पड़ गई। जनता की शिकायतों के निस्तारण में रुचि नहीं दिखाने पर डीएम युगल किशोर पंत ने जिले के सात अधिकारियों का सितंबर का वेतन अगले आदेशों तक रोकने के निर्देश दिए हैं।
विज्ञापन

सीडीओ विशाल मिश्रा ने बताया कि सीएम हेल्पलाइन पोर्टल व भारत सरकार की ओर से संचालित सीपी ग्राम्स पोर्टल पर विभागों को लंबित शिकायतों के निस्तारण के लिए समय-समय पर शिकायतों का समयबद्धता व गुणवत्तापूर्वक निराकरण के निर्देश दिए गए थे। उन्होंने बताया कि प्राप्त शिकायतों के निस्तारण में रुचि न लेने, राजकीय कार्यों में लापरवाही, उदासीनता बरतने व दायित्वों का सही से निर्वहन न करने पर डीएम ने सात अधिकारियों के वेतन रोकने के निर्देश दिए हैं।
विज्ञापन

इन अधिकारियों पर गिरी है गाज
बंदोबस्त अधिकारी चकबंदी, जिला पूर्ति अधिकारी, जिला पंचायत राज अधिकारी, मुख्य शिक्षा अधिकारी, चिकित्सा अधीक्षक (कर्मचारी राज्य बीमा औषधालय), सहायक संभागीय परिवहन अधिकारी रुद्रपुर और अधीक्षण अभियंता विद्युत वितरण खंड ऊधमसिंह नगर।
विज्ञापन
विज्ञापन

पंचायती राज विभाग की 549 व चकबंदी की 303 शिकायतें लंबित
रुद्रपुर। सरकार की ओर से शिकायतों के निस्तारण के लिए बनाए गए विभिन्न पोर्टलों का लाभ आम जनता को नहीं मिल पा रहा है। जिले में अधिकारी जनता की समस्याओं की शिकायतों के निस्तारण में अधिक रुचि नहीं ले रहे हैं। सीडीओ मिश्रा ने बताया कि जिला पंचायत राज अधिकारी के यहां सर्वाधिक 549 शिकायतें, बंदोबस्त अधिकारी चकबंदी के यहां 303 व जिला पूर्ति अधिकारी के यहां 290 शिकायतें लंबित हैं। इसके अलावा मुख्य शिक्षा अधिकारी के यहां 257, चिकित्सा अधीक्षक कर्मचारी (राज्य बीमा औषधालय) की 168, सहायक संभागीय परिवहन अधिकारी रुद्रपुर की 157 और अधीक्षण अभियंता विद्युत वितरण खंड ऊधमसिंह नगर की 103 शिकायतें लंबित हैं। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed