{"_id":"64399b99eabda3b7d00706c6","slug":"sagir-arrested-from-ghaziabad-rudrapur-news-c-8-1-112198-2023-04-14","type":"story","status":"publish","title_hn":"Udham Singh Nagar News: सामिया लेक सिटी का प्रबंधक सगीर गाजियाबाद से गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Udham Singh Nagar News: सामिया लेक सिटी का प्रबंधक सगीर गाजियाबाद से गिरफ्तार
Fri, 14 Apr 2023 11:59 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, ऊधम सिंह नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, ऊधम सिंह नगर
Updated Fri, 14 Apr 2023 11:59 PM IST
विज्ञापन
एक परिवार की ओर से दर्ज कराए थे धोखाधड़ी के चार केस
संवाद न्यूज एजेंसी
रुद्रपुर। पुलिस ने सामिया लेक सिटी के प्रबंधक को धोखाधड़ी के आरोप में गाजियाबाद से गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस लेक सिटी के मालिक जमील खान की तलाश कर रही है। पुलिस ने यह कार्रवाई एक परिवार की ओर से दर्ज कराए गए चार केस के आधार पर की है। एसएसपी ने गिरफ्तार करने वाली टीम को 2500 रुपये का इनाम देने की घोषणा की है।
शुक्रवार को सीओ सिटी कार्यालय में पत्रकार वार्ता में एसएसपी डॉ. मंजूनाथ टीसी ने बताया कि लालकुआं निवासी सहजाद खान, उनकी पत्नी फिरदौस खान, बेटी डॉ. फरहीन खान, बेटा फरदीन खान ने सामिया लेक सिटी के मालिक जमील खान निवासी दिल्ली और प्रबंधक सगीर अहमद खान निवासी लैवोनी अपार्टमेंट क्रासिंग रिपब्लिक गाजियाबाद पर केस दर्ज कराए थे। उनका कहना था कि 48.10 लाख रुपये देने के बावजूद उनको निर्धारित प्लाॅट के बजाए दूसरे प्लाॅट की फर्जी रजिस्ट्री दी गई।
एसएसपी ने बताया कि आरोपी संगठित तरीके से धोखाधड़ी करते हैं। एक प्लाॅट या आवास की कई रजिस्ट्री की जाती हैं और प्लाॅट खरीदने वालों को कब्जा नहीं मिलता है। वहां पर एसपी सिटी मनोज कत्याल,इंस्पेक्टर विक्रम राठौर, एसआई अर्जुन गिरी, भुवन जोशी सहित अनेक मौजूद रहे।
विज्ञापन
एसआईटी होगी गठित, लुक आउट सर्कुलर भी करेंगे जारी
रुद्रपुर। एसएसपी ने बताया कि आरोपी लंबे समय से जमीनों का फर्जीवाड़ा कर रहे हैं। सामिया प्रबंधन पर कई सिविल और आपराधिक केस दर्ज हैं। मालिक जमील की तलाश में दबिशें दी जा रही है। जरूरत पड़ी को लुकआउट सर्कुलर जारी किया जाएगा। जांच के लिए एक राजपत्रित अधिकारी की अगुवाई में एसआईटी का गठन किया जाएगा। आरोपियों पर गैंगेस्टर और संपत्ति जब्तीकरण की कार्रवाई भी की जाएगी। संवाद
पीड़ित सामने आएं, पुलिस दर्ज करेगी केस
रुद्रपुर। खटीमा के कुछ पीड़ित लोगों ने पुलिस से फोन पर संपर्क किया है। एसएसपी ने कहा कि जो भी पीड़ित हैं, वो सामने आएं। सभी पीड़ितों की शिकायत पर केस दर्ज करने के साथ ही न्याय दिलाया जाएगा। संवाद
समझौते के नाम पर बनाकर देते हैं फर्जी अनुबंध
रुद्रपुर। एसएसपी ने बताया कि लोगों से सामिया सिटी में प्लाॅट और फ्लैट के नाम पर रुपये लेने के बावजूद पजेशन नहीं दिए जाते हैं। जब कोई पुलिस में शिकायत करता है तो समझौते के नाम पर फर्जी अनुबंध या रजिस्ट्री दे दी जाती हैं।