फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Udham Singh Nagar News ›   Sad Demise of Baba Kashmir Singh

धार्मिक डेरा कारसेवा के जत्थेदार बाबा कश्मीर सिंह का हृदय गति रुकने से निधन

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Wed, 23 Jun 2021 11:55 PM IST
विज्ञापन
Sad Demise of Baba Kashmir Singh
धार्मिक डेरा कारसेवा के स्व. बाबा कश्मीर सिंह। - फोटो : SITARGANJ
नानकमत्ता। धार्मिक डेरा कारसेवा के जत्थेदार बाबा कश्मीर सिंह का हृदय गति रुकने से निधन हो गया। जत्थेदार के सचखंडवासी होने से सेवादारों में शोक की लहर दौड़ गई। अरदास के बाद उनके पार्थिव शरीर को अंतिम संस्कार के लिए उनके पैतृक गांव पंजाब ले जाया गया।
विज्ञापन

बुधवार सुबह 6:30 बजे धार्मिक डेरा कारसेवा ने फोरमैन जत्थेदार के नाम से प्रसिद्ध बाबा कश्मीर सिंह (85) गुरुद्वारा दूध वाले कुआं पर चल रहे निर्माण कार्य को देखने गए थे। इसी दौरान हृदय गति रुकने से उनका निधन हो गया। इसके बाद सेवादारों में शोक की लहर दौड़ गई। अरदास के उपरांत उनके पार्थिव शरीर को अंतिम अरदास के लिए पैतृक गांव असंध जिला करनाल पंजाब ले जाया गया। शोक जताने वालों में धार्मिक डेरा कारसेवा के जत्थेदार बाबा सुरेंद्र सिंह, बाबा तरसेम सिंह, बाबा श्याम सिंह, बाबा गुरजंट सिंह, बाबा शीशा सिंह, गुरुद्वारा प्रबंधक के प्रधान सेवा सिंह, प्रबंधक रणजीत सिंह, दारा सिंह, दिलबाग सिंह, निरवैर सिंह संधू आदि थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed