{"_id":"6604b43201b8a62dd606407c","slug":"sachin-tendulkar-visit-kainchi-dham-today-rudrapur-news-c-242-1-rdp1001-109544-2024-03-28","type":"story","status":"publish","title_hn":"Uttarakhand: सचिन तेंदुलकर आज करेंगे बाबा नीब करौरी के दर्शन, जानिये उत्तराखंड में उनका टूर प्रोग्राम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Uttarakhand: सचिन तेंदुलकर आज करेंगे बाबा नीब करौरी के दर्शन, जानिये उत्तराखंड में उनका टूर प्रोग्राम
Thu, 28 Mar 2024 04:06 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो
अमर उजाला नेटवर्क, ऊधम सिंह नगर
अमर उजाला नेटवर्क, ऊधम सिंह नगर
Updated Thu, 28 Mar 2024 04:06 PM IST
सार
पूर्व क्रिकेटर सचिन तेंदुलकर बृहस्पतिवार को कुमाऊं दौरे पर आ रहे हैं। वे बतौर मुख्य अतिथि पंतनगर में सोलर पैनल मैन्युफैक्चरिंग प्लांट के उद्घाटन कार्यक्रम में शिरकत करेंगे।
विज्ञापन
सचिन तेंदुलकर
- फोटो : सोशल मीडिया
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
पूर्व क्रिकेटर सचिन तेंदुलकर बृहस्पतिवार को कुमाऊं दौरे पर आ रहे हैं। वे बतौर मुख्य अतिथि पंतनगर में सोलर पैनल मैन्युफैक्चरिंग प्लांट के उद्घाटन कार्यक्रम में शिरकत करेंगे। इसके बाद उनका कैंची धाम दर्शन के साथ ही नैनीताल और कौसानी भ्रमण का कार्यक्रम बताया जा रहा है।
विज्ञापन
ये पढ़ें- Uttarakhand: 12वीं गणित के परीक्षार्थियों को मिलेंगे सात बोनस अंक, कोर्स से बाहर से आए सवाल; बोर्ड ने दी राहत
विज्ञापन
जानकारी के अनुसार सचिन और उनकी पत्नी अंजलि तेंदुलकर बृहस्पतिवार को इंडिगो की फ्लाइट संख्या 6ई-7156 से 11.50 बजे पंतनगर एयरपोर्ट पहुंचेंगे। यहां से उनके सीधे कैंची धाम जाने की संभावना है, जहां दर्शन के बाद उनको नैनीताल में प्रवास करना है। तेंदुलकर परिवार के चार दिनी इस भ्रमण में रानीखेत, अल्मोड़ा, कौसानी और मुनस्यारी भी जाने की संभावना है। 31 मार्च को उन्हें इंडिगो की फ्लाइट संख्या 6ई 7157 से 12.30 बजे वापस दिल्ली के लिए उड़ान भरनी है।
विज्ञापन