फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Udham Singh Nagar News ›   rying to find the missing youths Haldwani Dog Squad

हल्द्वानी के लापता युवकों को ढूंढने में जुटी डॉग स्क्वायड

Thu, 15 Sep 2016 01:15 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो सितारगंज
अमर उजाला ब्यूरो सितारगंज Updated Thu, 15 Sep 2016 01:15 AM IST
विज्ञापन

विज्ञापन
 दो दिन पहले शेर नाले में पानी के बहाव के साथ बहे हल्द्वानी के दो युवकों की तलाश में एसएसपी ने डॉग स्क्वायड की टीम को लगाया है। टीम ने कैलाश व बैगुल नदी के किनारे दस किमी. क्षेत्र में गहनता से तलाश की। लेकिन, उनका कोई पता नहीं चला।


  हल्द्वानी-चोरगलिया मार्ग पर शेर नाले के उफनाने पर इनोवा बह गई थी। जिसमें नौ लोग सवार थे। इंदिरानगर वार्ड 14 हल्द्वानी जनपद नैनीताल के सात लोगों को रेस्क्यू टीम ने पानी से बाहर निकाल लिया था। जबकि, जीशान और उसका भाई रेहान पुत्र नन्हें मियां लापता हो गए थे।
विज्ञापन


बुधवार को ऊधम सिंह नगर के वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक अनंत शंकर ताकवाले ने डॉग स्क्वायड की टीम को सितारगंज क्षेत्र में लापता युवकों की तलाश  करने के आदेश दिए। जिस पर स्क्वायड टीम कोतवाली पहुंची और प्रभारी कोतवाल अशोक कुमार के नेतृत्व में सिडकुल क्षेत्र में नंधौर, बैगुल व कैलाश नदी के आसपास ढू़्ढ़खोज की। लेकिन, कोई पता नहीं चला।
विज्ञापन
विज्ञापन



  प्रभारी कोतवाल अशोक कुमार ने बताया कि टीम ने स्वान कैटी डॉग की मदद से दिन भर में दस किमी. क्षेत्र छान मारा। लेकिन, सफलता हाथ नहीं लगी। टीम में एसआई दीपक जोशी, एएसआई सुरेश चंद्र, टीम के हेड कांस्टेबल रमेश चंद, कांस्टेबल योगेश सिंह, राजेंद्र प्रसाद, मोहित वर्मा, हरीश नेगी आदि थे।

 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed