{"_id":"65ce698b81b2aa9ba50c5b9d","slug":"rural-india-closed-today-farmers-will-not-work-in-the-fields-rudrapur-news-c-235-1-ksp1002-107731-2024-02-16","type":"story","status":"publish","title_hn":"Farmers Gramin Bharat Bandh: आज किसानों का भारत बंद, खेतों में काम नहीं करेंगे किसान; जानें अपने शहर का हाल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Farmers Gramin Bharat Bandh: आज किसानों का भारत बंद, खेतों में काम नहीं करेंगे किसान; जानें अपने शहर का हाल
Fri, 16 Feb 2024 02:08 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, ऊधम सिंह नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, ऊधम सिंह नगर
Updated Fri, 16 Feb 2024 02:08 PM IST
सार
विभिन्न मांगों को लेकर दिल्ली में आंदोलन कर रहे किसानों के समर्थन में तराई क्षेत्र के किसान भी उतर आए हैं। संयुक्त किसान मोर्चा के ग्रामीण भारत बंद के आह्वान का समर्थन करते हुए सभी किसानों ने शुक्रवार को कृषि कार्यों से विरत रहने का निर्णय लिया है।
विज्ञापन
बाजपुर श्री गुरुद्वारा साहिब में बैठक करते किसान। संवाद
विस्तार
ऊधमसिंह नगर जिले में विभिन्न मांगों को लेकर दिल्ली में आंदोलन कर रहे किसानों के समर्थन में तराई क्षेत्र के किसान भी उतर आए हैं। संयुक्त किसान मोर्चा के ग्रामीण भारत बंद के आह्वान का समर्थन करते हुए सभी किसानों ने शुक्रवार को कृषि कार्यों से विरत रहने का निर्णय लिया है। ग्रामीण क्षेत्र के व्यापारियों से भी इस आंदोलन को समर्थन देने की अपील की गई है।
विज्ञापन
काशीपुर से सटे ग्रामीण क्षेत्र के साथ-साथ बाजपुर और जसपुर में किसानों ने बैठक कर आंदोलन को सफल बनाने की रणनीति बनाई गई। ऐसे में खेती किसानी से संबंधित गतिविधियों के साथ-साथ ग्रामीण क्षेत्रों में व्यापारिक गतिविधियों के भी प्रभावित होने की संभावना है। किसानों ने सरकार से किसानों की विभिन्न मांगों के प्रति लचीला रवैया अपनाने की मांग करते हुए निर्णय लिया कि अगर आंदोलन लंबा चलता है तो क्षेत्र के किसान भी दिल्ली आंदोलन में शामिल होंगे।
विज्ञापन
किसान बाजपुर चीनी मिल को चार घंटे बंद कराकर करेंगे प्रदर्शन
बाजपुर में श्री गुरुद्वारा साहिब में आयोजित यूपी और उत्तराखंड किसान संगठनों की बैठक में शुक्रवार को चार घंटे चीनी मिल बंद कराते हुए विरोध प्रदर्शन करने का निर्णय लिया गया। साथ ही शंभू और खनोरी बॉर्डर पर चल रहे किसान आंदोलन के प्रति एकजुट रहने और सरकार की तानाशाही की निंदा की गई। बृहस्पतिवार को श्री गुरुद्वारा साहिब में आयोजित बैठक में किसान प्रतिनिधियों ने कहा कि सरकार आंदोलनकारी किसानों पर आलोकतांत्रिक तरीके से अत्याचार करती है तो यूपी और उत्तराखंड, तराई क्षेत्र से भी किसान शंभू और खनोरी बॉर्डर पर आंदोलन कर रहे किसानों के समर्थन में जाएंगे। बैठक की अध्यक्षता भाकियू प्रदेश अध्यक्ष करम सिंह पड्डा और संचालन भूमि बचाओ मुहिम के संयोजक जगतार सिंह बाजवा ने किया। वहां अजीत प्रताप सिंह रंधावा, विजेंद्र सिंह डोगरा, प्रताप सिंह संधू, हरप्रीत सिंह निज्जर, जसवीर सिंह, बलदेव सिंह, गुरविंदर सिंह, करणवीर खैरा आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
ये पढ़ें- हल्द्वानी का मामला: सड़क चौड़ीकरण के लिए अतिक्रमण हटाने पर रोक, 28 की होगी अगली सुनवाई
सरकार को पूरा करना चाहिए था वादा : लाडी
बाजपुर में किसान कांग्रेस प्रदेशाध्यक्ष हरमिंदर सिंह लाडी ने कहा कि सरकार ने किसानों के साथ वादाखिलाफी की है। तीन काले कानूनों को वापस लेने और एमएसपी का लीगन कानून बनाकर देने की बात कही गई थी लेकिन ऐसा नहीं हुआ। प्रधानमंत्री मोदी अपना वादा पूरा करना चाहिए था। वादाखिलाफी से नाराज किसान दिल्ली बार्डर पर आंदोलन कर रहे हैं। शांतिपूर्वक आंदोलन कर रहे किसानों पर आंसू गैस, लाठी चार्ज किया जाना उचित नहीं है। ग्रामीण भारत बंद को किसान कांग्रेस का पूरा समर्थन रहेगा।
किसान व्यापारी दोनों एक, बंद का समर्थन करें : भाकियू
जसपुर में भारतीय किसान यूनियन के कार्यकर्ता 16 फरवरी को संयुक्त किसान मोर्चे के ग्रामीण भारत बंद के आह्वान पर अपने घर रहकर कोई भी कृषि कार्य नहीं करेंगे। यूनियन के प्रदेश उपाध्यक्ष प्रेम सहोता और ब्लॉक अध्यक्ष अमनप्रीत सिंह ने कहा कि किसान और व्यापारी एक ही हैं। उन्होंने सभी व्यापारिक संगठनों के कार्यकर्ताओं से भारत बंद में सहयोग करने की अपील की है।
दिल्ली जाने वाली बसें आंदोलन से हो रही प्रभावित
काशीपुर में दिल्ली में चल रहे किसानों के आंदोलन का असर काशीपुर और आसपास के क्षेत्र से दिल्ली के लिए संचालित होने वाली बसों पर भी पड़ने लगा है। काशीपुर से दिल्ली के लिए छह से सात बसें संचालित होती हैं । परिवहन निगम के वरिष्ठ केंद्र प्रभारी काशीपुर हरेंद्र सिंह नितवाल ने बताया कि आंदोलन के कारण विभिन्न रास्ते प्रभावित होने के चलते आने और जाने वाली बसें दूसरे रास्तों से आवाजाही कर रही हैं। जिससे उनके दिल्ली जाने और वहां से काशीपुर आने में डेट से 2 घंटे का विलंब हो रहा है।