{"_id":"57f692234f1c1b666d270000","slug":"run-a-signature-campaign-against-the-cultivation-of-cannabis-ltwal","type":"story","status":"publish","title_hn":"भांग की खेती के खिलाफ चलाएंगे हस्ताक्षर अभियान: लटवाल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
भांग की खेती के खिलाफ चलाएंगे हस्ताक्षर अभियान: लटवाल
अमर उजाला ब्यूरो काशीपुर
Updated Thu, 06 Oct 2016 11:34 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
भाजयुमो प्रदेश अध्यक्ष कुंदन लटवाल ने कहा है कि प्रदेश के मुख्यमंत्री भांग की खेती को बढ़ावा दे रहे हैं। वे उत्तराखंड को नशा प्रदेश बनाने का प्रयास कर रहे हैं। भांग की खेती के विरोध में संगठन के 22 जिलों में हस्ताक्षर अभियान चलाया जाएगा। नवंबर के दूसरे हफ्ते में शुरू होने वाले अभियान में 25 लाख हस्ताक्षर कर राज्यपाल के माध्यम से राष्ट्रपति को सौंपे जाएंगे।
बृहस्पतिवार को रतन सिनेमा रोड स्थित एक प्रतिष्ठान में पत्रकार वार्ता में उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के निर्देश पर हुई सर्जिकल स्ट्राइक से दुनिया में देश का नाम रोशन हुआ है। इसी को देखते हुए संगठन प्रदेश में सेना का सम्मान करेगी। युवा मोर्चा मैदान में कार्यक्रम का आयोजन 11 से 20 अक्तूबर तक करेगा। जिसमें पूर्व सैनिकों के साथ ही छुट्टी पर घर आए सैनिकों का भी सम्मान किया जाएगा।
उन्होंने कहा कि घेरा डालो डेरा डालो कार्यक्रम ने प्रदेश में काबिज भ्रष्टाचारी सरकार को बेनकाब करने का काम किया है। युवाओं में सरकार के खिलाफ भारी गुस्सा है। 20 अक्तूबर से 14 नवंबर तक सभी 70 विधानसभाओं में नव मतदाता सम्मेलन कर नए मतदाताओं को सम्मानित किया जाएगा। उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार की युवाओं से संबंधित योजनाओं का कार्यकर्ता प्रचार प्रसार करेंगे।