{"_id":"681917aa5d9d52ce4b0e7ba3","slug":"rudrapurs-teenagers-marriage-in-haldwani-stopped-rudrapur-news-c-242-1-rdp1006-124345-2025-05-06","type":"story","status":"publish","title_hn":"Udham Singh Nagar News: रुद्रपुर की किशोरी का हल्द्वानी में हो रहा विवाह रुकवाया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Udham Singh Nagar News: रुद्रपुर की किशोरी का हल्द्वानी में हो रहा विवाह रुकवाया
Tue, 06 May 2025 01:25 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, ऊधम सिंह नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, ऊधम सिंह नगर
Updated Tue, 06 May 2025 01:25 AM IST
विज्ञापन
रुद्रपुर। एक किशोरी को रिश्तेदारों ने शादी कराने की नीयत से अपने पास जबरन रखा और हल्द्वानी में शादी करने की तैयारी कर ली। आंगनबाड़ी कार्यकर्ता की सूचना पर इंस्टीट्यूट आफ सोशल डेवलपमेंट (आईएसडी) ने पुलिस की मदद से बाल विवाह रुकवा दिया। सेहरा बांधने की तैयारी कर रहे युवक को संस्था के लोग बाजार चौकी ले आए और पीछे लड़की को भी रिश्तेदार चौकी लेकर पहुंच गए। लड़की के भाई ने पुलिस को तहरीर देकर कार्यवाही की मांग की है। जानकारी के अनुसार सुभाष कॉलोनी में एक आंगनबाड़ी कार्यकर्ता सर्वे कर रही थी। इसी बीच मोहल्ले वालों ने एक घर से किशोरी के गायब होने और जबरन शादी कराने की बात बताई। इस पर कार्यकर्ता ने आईएसडी की परियोजना निदेशक बिंदुवासिनी से जानकारी साझा की। उन्होंने बाजार पुलिस से मदद ली और हल्द्वानी के कठघरिया के एक घर में हो रहे बाल विवाह कार्यक्रम को रूकवा दिया। बिंदुवासिनी ने बताया कि वह शादी करने की तैयारी कर रहे बरेली के युवक को पकड़कर बाजार चौकी ले आई थी। लड़की को रिश्तेदारों ने भगा दिया था। लेकिन पुलिस का दवाब पड़ने पर वे उसे बाजार चौकी पर छोड़ गए। बताया कि लड़की को दस दिन से रिश्तेदारों ने बाल विवाह के लिए रामपुर में जबरन अपने पास रखा था। लड़की के भाई ने शिकायत पुलिस से भी की थी। शादी करने वाला परिवार बरेली का रहने वाला है। सीओ सिटी प्रशांत कुमार ने बताया कि मामला उनके संज्ञान में नहीं है। बाल विवाह के प्रकरण में कठोर कार्रवाई का प्रावधान है और इस मामले में कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन