{"_id":"69e5314bd116a2d9d402000e","slug":"rudrapur-stadium-teams-dominated-kashipur-news-c-235-1-ksp1004-141839-2026-04-20","type":"story","status":"publish","title_hn":"Udham Singh Nagar News: रुद्रपुर स्टेडियम की टीमों का रहा दबदबा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Udham Singh Nagar News: रुद्रपुर स्टेडियम की टीमों का रहा दबदबा
Mon, 20 Apr 2026 01:17 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, ऊधम सिंह नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, ऊधम सिंह नगर
Updated Mon, 20 Apr 2026 01:17 AM IST
विज्ञापन
काशीपुर। जिला बास्केटबॉल एसोसिएशन की ओर से अंडर-18 बालक-बालिका जूनियर जिला बास्केटबॉल चैंपियनशिप का आयोजन किया गया। इस दौरान शानदार प्रदर्शन कर रुद्रपुर स्टेडियम की टीमों का दबदबा रहा। रविवार को छावनी चिल्ड्रन एकेडमी में आयोजित प्रतियोगिता का शुभारंभ विजेंद्र चौधरी और जिला पंचायत सदस्य सनी प्रधान ने खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त कर किया। इस दौरान बालक वर्ग में रुद्रपुर स्टेडियम की टीम ने छावनी चिल्ड्रन एकेडमी को 42-41 से हराया।
बालिका वर्ग में भी रुद्रपुर स्टेडियम ने अमेनिटी पब्लिक स्कूल को 25-10 से शिकस्त दी। एसोसिएशन सचिव अतुल चंद्रा ने बताया कि एक दिवसीय टूर्नामेंट में जिले की कुल 18 टीमों ने प्रतिभाग किया। अतिथियों ने विजेता टीमों को पुरस्कार देकर सम्मानित किया।