Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Udham Singh Nagar News ›   Rudrapur Prime suspect in Nitesh Johri murder case arrested from Bareilly

रुद्रपुर: नितेश जौहरी हत्याकांड का मुख्य आरोपी बरेली से गिरफ्तार, आरोपियों ने सीने पर चाकू से किया था हमला

Sun, 15 Nov 2026 09:51 PM IST
Alka Tyagi संवाद न्यूज एजेंसी, रुद्रपुर(ऊधमसिंह नगर)
संवाद न्यूज एजेंसी, रुद्रपुर(ऊधमसिंह नगर) Published by: Alka Tyagi Updated Sun, 15 Nov 2026 09:51 PM IST
सार

13 नवंबर को जगतपुरा में सीसीटीवी कैमरे की दिशा को लेकर प्रजापति टेलीकॉम और राज टेलीकॉम संचालकों के बीच विवाद हुआ था। इसके बाद जिला अस्पताल परिसर में दोनों पक्षों के बीच मारपीट हुई। इस दौरान नितेश के सीने पर चाकू से हमला किया गया था। उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई थी।

विज्ञापन
Rudrapur Prime suspect in Nitesh Johri murder case arrested from Bareilly
नितेश जौहरी हत्याकांड का मुख्य आरोपी बरेली से गिरफ्तार - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

मोबाइल शॉप संचालक नितेश जौहरी हत्याकांड के मुख्य आरोपी अमन प्रजापति को पुलिस ने रविवार को बरेली से गिरफ्तार कर लिया। उसे मीरगंज क्षेत्र के सिंधौली से पकड़ा गया। इसके साथ ही मामले में नामजद सभी छह आरोपियों की गिरफ्तारी हो चुकी है।

विज्ञापन


बता दें कि 13 नवंबर को जगतपुरा में सीसीटीवी कैमरे की दिशा को लेकर प्रजापति टेलीकॉम और राज टेलीकॉम संचालकों के बीच विवाद हुआ था। इसके बाद जिला अस्पताल परिसर में दोनों पक्षों के बीच मारपीट हुई। इस दौरान नितेश के सीने पर चाकू से हमला किया गया था। उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई थी।
विज्ञापन


रुद्रपुर: नितेश हत्याकांड के बाद कार्रवाई, ट्रांजिट कैंप कोतवाल और आवास विकास चौकी प्रभारी हटाए
विज्ञापन
विज्ञापन


मामले में पुलिस ने पहले पांच आरोपियों को गिरफ्तार किया था। मुख्य हमलावर विकास कुमार को बरेली से लाते समय पुलभट्टा में मुठभेड़ के बाद पकड़ा गया था। उसकी निशानदेही पर हत्या में प्रयुक्त हथियार और टी-शर्ट बरामद हुई थी। पांच आरोपी जेल भेजे जा चुके हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed