फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Udham Singh Nagar News ›   Rudrapur loose match.

खो-खो प्रतियोगिता में रामनगर से हारा रुद्रपुर

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Sat, 12 Feb 2022 12:43 AM IST
विज्ञापन
Rudrapur loose match.
गदरपुर में खो-खो के खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त करते अतिथि व अन्य। - फोटो : RUDRAPUR
सरस्वती इंस्टीट्यूट में दो दिवसीय कुमाऊं विश्वविद्यालय अंतर महाविद्यालयी खो-खो प्रतियोगिता हुई। प्रतियोगिता का पहला मैच राजकीय महाविद्यालय हल्दूचौड़ और डीएसबी कैंपस नैनीताल के बीच खेला गया। रामनगर ने रुद्रपुर को 18-12 से हराकर फाइनल में प्रवेश किया, जबकि दूसरी हल्द्वानी और हल्दूचौड़ के मध्य खेला गया। हल्दूचौड़ ने हल्द्वानी को 14-13 से हराकर फाइनल में प्रवेश कर लिया। शनिवार को दोनों विजयी टीमों के बीच फाइनल मैच होगा।
विज्ञापन

इससे पूर्व प्रतियोगिता का शुभारंभ रुद्रपुर डिग्री कॉलेज के प्राचार्य कमल किशोर पांडेय, क्रीड़ा अधिकारी डॉ. नागेंद्र शर्मा एवं संस्थान के वाइस चेयरमैन विशाल गर्ग ने संयुक्त रूप से फीता काटकर किया। प्राचार्य पांडेय ने कहा कि प्रतियोगिताओं का लक्ष्य प्रतिभाओं को मंच प्रदान करना होता है।
विज्ञापन

प्रतियोगिता सिर्फ विजय या पराजय तक सीमित नहीं होना चाहिए। खेलना ही प्रमुख उद्देश्य होना चाहिए। आयोजन सचिव डॉ. एसके त्रिपाठी ने अतिथियों का आभार व्यक्त किया। इस दौरान संस्थान के डायरेक्टर डॉ. एमके शर्मा, बीएड विभागाध्यक्ष डॉ एसके त्रिपाठी, अर्पित शर्मा, अजहर खान, मलकीत सिंह, शैली वर्मा, पूजा श्रीवास्तव आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed