फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Udham Singh Nagar News ›   Rudrapur Got first in Kumaon in Cleanli ness survey.

स्वच्छता रैंकिंग में रुद्रपुर नगर निगम कुमाऊं में पहले स्थान पर पहुंचा

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Sun, 21 Nov 2021 01:00 AM IST
विज्ञापन
Rudrapur Got first in Kumaon in Cleanli ness survey.
रामपाल सिंह, मेयर, रुद्रपुर नगर निगम। - फोटो : RUDRAPUR
स्वच्छता सर्वेक्षण-2021 का परिणाम घोषित हो गया है। इस बार रुद्रपुर नगर निगम ने अपनी रैंकिंग में पिछली रैंकिंग के मुकाबले 59 अंकों का सुधार करते हुए उत्तराखंड में तीसरा स्थान और कुमाऊं मंडल में पहला स्थान हासिल किया है, जबकि देशभर में रुद्रपुर को 257वीं रैंक मिली है। रुद्रपुर नगर निगम की पिछली रैंक 316 थी। ऊधमसिंह नगर जिले के ही दूसरे नगर निगम काशीपुर को इस बार पिछली रैंकिंग के मुकाबले 203 अंकों की गिरावट के साथ 342वीं रैंक मिली है, पिछली रैंक 139 थी। काशीपुर को प्रदेश में छठा स्थान मिला है।
विज्ञापन

रुद्रपुर नगर निगम की पिछले स्वच्छता सर्वेक्षण में देश में 316वीं रैंक मिली थी, जबकि उत्तराखंड में छठी रैंक मिली थी, लेकिन इस बार कोरोना महामारी के पूर्व और बाद में मेयर रामपाल सिंह समेत तत्कालीन नगर आयुक्त रिंकू बिष्ट ने शहर में स्वच्छता अभियान चलाने और लोगों को स्वच्छता के प्रति जागरुक करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। नगर निगम की ओर से विभिन्न सामाजिक संगठनों और समाजसेवियों के साथ मिलकर कल्याणी नदी को साफ करने के लिए व्यापक स्तर पर स्वच्छता अभियान चलाया गया।
विज्ञापन

इसके साथ ही स्वच्छता के प्रति जागरुकता अभियान, शौचालयों के बेहतर रख-रखाव व नालियों की सफाई पर भी ध्यान दिया गया। इसी का परिणाम रहा कि इस बार रुद्रपुर नगर निगम ने पिछली स्वच्छता रैंकिंग में पिछड़ने के बाद इस बार उत्तराखंड में तीसरे स्थान पर जगह बनाई।
विज्ञापन
विज्ञापन

रैंकिंग में सुधार होने पर नगर निगम के अधिकारियों व कर्मचारियों में खुशी का माहौल है। मेयर ने पर्यावरण मित्रों समेत सभी अधिकारियों व अन्य कर्मचारियों को इसके लिए बधाई दी। इसके साथ ही देश के स्वच्छ सर्वेक्षण-2021 में देहरादून नगर निगम को 82वीं रैंक, रुड़की को 101वीं रैंक, हल्द्वानी को 281वीं रैंक, हरिद्वार को 285वीं रैंक मिली है।
स्वच्छता रैंकिंग में सुधार के लिए पर्यावरण मित्रों की काम के प्रति निष्ठा और क्षेत्र की जनता का सहयोग प्रमुख कारण रहे। नगर निगम की टीम के सहयोग से इस वर्ष रुद्रपुर नगर निगम की रैंकिंग में 59 अंकों में सुधार हुआ है। जब मैंने मेयर का पद संभाला था, उस समय नगर निगम की रैंकिंग 403 थी, जो अब धीरे-धीरे सुधरकर 257 पहुंच गई है। शहर को स्वच्छ रखने में नगर निगम को सहयोग करना शहरवासियों की भी नैतिक जिम्मेदारी है।

-रामपाल सिंह, मेयर, रुद्रपुर नगर निगम।
स्वच्छता रैंकिंग में काशीपुर के पिछड़ने का कारण स्वच्छता सर्वे के दौरान सफाई का ठेका न हो पाना है। बीते वर्ष जनवरी में नगर निगम की सफाई का ठेका समाप्त हो गया था। इससे पहले नया ठेका हो पाता स्वच्छता सर्वेक्षण शुरू हो गया। यही रैंकिंग गिरने का कारण बना। हालांकि अब स्वच्छता की स्थिति बेहतर है। अगली बार बेहतर प्रदर्शन करने की कोशिश की जाएगी।
-ऊषा चौधरी, मेयर काशीपुर नगर निगम।

रुद्रपुर नगर निगम कार्यालय का मुख्य गेट।

रुद्रपुर नगर निगम कार्यालय का मुख्य गेट।- फोटो : RUDRAPUR

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed