फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Udham Singh Nagar News ›   Rudrapur election was paint, sharp campaign

चुनावी रंग में रंगने लगा रुद्रपुर, प्रचार अभियान तेज

Mon, 16 Jan 2017 12:06 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो रुद्रपुर
अमर उजाला ब्यूरो रुद्रपुर Updated Mon, 16 Jan 2017 12:06 AM IST
विज्ञापन
 जिले की नौ विधानसभा सीटों पर अभी तक बड़ी पार्टियों भाजपा और कांग्रेस ने अपने पत्ते नहीं खोले हैं, लेकिन चुनावी माहौल पूरी तरह से तैयार हो चुका है। रुद्रपुर विधानसभा की ही बात की जाए तो यहां से भाजपा और कांग्रेस के कार्यकर्ता पूरी तरह से चुनावी रंग में दिखाई दे रहे हैं। जहां दावेदार घर-घर जाकर सुबह से देर रात तक जनसंपर्क कर रहे हैं, वहीं युवाओं की टोलियां भी गली मोहल्लों में घूमकर लोगों से वोट की मांग कर रही है। 
विज्ञापन



कांग्रेस और भाजपा के युवा कार्यकर्ता रुद्रपुर विधानसभा के शहर और ग्रामीण क्षेत्रों में जमकर जनसंपर्क में जुट गए हैं। ग्रामीण क्षेत्रों में कई भाजपा और कांग्रेस के छोटे-छोटे पर्चे और पोस्टर भी चिपकने शुरू हो गए हैं, जबकि शहरी क्षेत्र में चुनाव आयोग की टीमों ने कई इलाकों को से विभिन्न दलों के बैनर और होर्डिंग को उतारा है, हालांकि मुख्य बाजारों में फिलहाल बैनरों का दौर अभी नहीं दिखाई दे रहा है, लेकिन भाजपा और कांग्रेस के युवा कार्यकर्ता टोलियों में दुकानदारों से जनसंपर्क में जुटे हुए हैं। दिन भर जहां शहरी क्षेत्रों में मतदाताओं को रिझाने की कोशिश की जा रही हैं, वहीं ग्रामीण क्षेत्रों में सुबह और शाम को दावेदारों के समर्थक जनसंपर्क अभियान छेड़े हुए हैं। कई स्थानों पर बैठकों का दौर भी शुरू हो गया है। 
विज्ञापन



 जिला निर्वाचन अधिकारी चंद्रेश कुमार यादव और उपजिला निर्वाचन अधिकारी प्रताप सिंह शाह की निगरानी में गठित उड़न दस्तों की टीमें भी चुनाव लड़ने वाले दावेदारों सहित उनके समर्थकों पर भी नजर रखे हुए हैं। चुनाव में किसी तरह का प्रलोभन और शराब का खुलेआम वितरण न हो इसके लिए भी उड़न दस्तों और छापामार टीमों की भी गश्त शुरू हो गई है। वहीं पुलिस की टीम भी चेकिंग अभियान में जुटी हुई है। उत्तर प्रदेश के सीमावर्ती क्षेत्रों को जोड़ने वाले नाकों पर सघन चेकिंग अभियान जारी है। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed