फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Udham Singh Nagar News ›   Rudrapur city got the gift of development work worth 5.66 crores

Udham Singh Nagar News: रुद्रपुर शहर को मिली 5.66 करोड़ के विकास कार्यों की सौगात

Tue, 01 Jul 2025 12:41 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, ऊधम सिंह नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, ऊधम सिंह नगर Updated Tue, 01 Jul 2025 12:41 AM IST
विज्ञापन
Rudrapur city got the gift of development work worth 5.66 crores
रुद्रपुर। नगर निगम ने शहरवासियों को बड़ी सौगात देते हुए 5.66 करोड़ रुपये के 52 विकास कार्यों को मंजूरी दे दी है। इस बजट से रुद्रपुर शहर के विभिन्न वार्डों में सड़कों, नालियों, पुलियों और धार्मिक स्थलों के विकास से लेकर पार्कों के सौंदर्यीकरण तक के कार्य शामिल हैं।
विज्ञापन

मेयर विकास शर्मा ने अपने कार्यालय में पत्रकार वार्ता में बताया कि 52 कार्यों की टेंडर प्रक्रिया शुरू हो चुकी है और जल्द ही निर्माण कार्य भी धरातल पर शुरू हो जाएंगे। सभी 40 वार्डों में चयनित कार्यों की सूची तैयार कर ली गई है। इनमें वार्ड एक से लेकर वार्ड 40 तक अलग-अलग स्थानों पर सड़कों का निर्माण, नालियों की मरम्मत और विस्तार, पुलिया निर्माण, मंदिरों का सौंदर्यीकरण, सामुदायिक भवनों के विकास और छठ घाट तक निर्माण कार्यों को मंजूरी दी गई है।
विज्ञापन

विधायक निधि से भी अधिक के काम हुए : शर्मा
मेयर ने कहा कि अभी उनके कार्यकाल को पांच माह पूरे नहीं हुए है। इस पांच महीनों में विधायक निधि से भी अधिक के काम शामिल है। कहा कि नगर निगम ने कई बड़ी योजनाओं के प्रस्ताव शासन को भेजे हैं। आने वाले दिनों में शासन से इन प्रस्तावों को स्वीकृति मिलने की उम्मीद है। विभिन्न मार्गों के पर स्ट्रीट लाइटों के लिए भी नगर निगम ने चार करोड़ का प्रस्ताव तैयार किया है। इसके लिए शासन स्तर पर प्रक्रिया गतिमान है।
विज्ञापन
विज्ञापन


विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed