फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Udham Singh Nagar News ›   Rudrapur: Body of Youth Missing for Three Days Found Hanging in Shakti Farm; Had Married Four Months Ago

Rudrapur: तीन दिन से लापता युवक का शव पेड़ पर लटका मिला, चार माह पहले हुई थी शादी, घर का था इकलौता बेटा

Sun, 31 May 2026 07:31 PM IST
Alka Tyagi संवाद न्यूज एजेंसी, शक्तिफार्म(ऊधमसिंह नगर)
संवाद न्यूज एजेंसी, शक्तिफार्म(ऊधमसिंह नगर) Published by: Alka Tyagi Updated Sun, 31 May 2026 07:31 PM IST
सार

शक्तिफार्म में युवक तीन दिन से लापता था। ग्रामीण ने बैगुल नदी के किनारे सिडकुल फेस-टू में शव पेड़ से लटका देखा,तो इसकी सूचना पुलिस को दी।

विज्ञापन
Rudrapur: Body of Youth Missing for Three Days Found Hanging in Shakti Farm; Had Married Four Months Ago
पेड़ से लटका मिला युवक का शव - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

तीन दिन से लापता युवक का शव पेड़ में फंदे पर लटका मिला। युवक की मौत से परिवार में कोहराम मच गया। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कर परिजनों के सुपुर्द कर दिया।

विज्ञापन


गांव निर्मल नगर निवासी हर्षित साना (25) पुत्र हरेंद्र साना बृहस्पतिवार को घर से लापता था। परिजनों ने रिश्तेदारों सहित आस-पास के क्षेत्र में उसकी काफी खोजबीन भी की, लेकिन कहीं पता नहीं चला।
विज्ञापन


Uttarkashi: दयारा बुग्याल से नैनीताल की युवती संदिग्ध परिस्थितियों में लापता, तीन दिन से नहीं लगा कोई सुराग
विज्ञापन
विज्ञापन


रविवार को पशुओं को चराने गए व्यक्ति ने गांव के समीप बैगुल नदी के किनारे सिडकुल फेस-टू में शव पेड़ से लटका देखा,तो इसकी सूचना पुलिस को दी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव की शिनाख्त हर्षित साना के रूप में कर परिजनों को घटना की जानकारी दी।

ग्रामीणों ने बताया कि करीब चार माह पहले हर्षित का विवाह हुआ था। वह अपने माता-पिता का इकलौता पुत्र था। वह सिडकुल में काम कर परिवार का भरण पोषण करता था। उसके पिता हरेंद्र साना की गांव में ही दुकान है।

वहीं, इकलौते पुत्र की मौत से माता-पिता का रो-रो कर बुरा हाल है। पुलिस ने बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के सही कारणों का पता चलेगा। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed