{"_id":"58c2ede94f1c1b8322dc6121","slug":"route-will-be-closed-today","type":"story","status":"publish","title_hn":"आज बंद रहेगा किच्छा-रुदुपर मार्ग ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आज बंद रहेगा किच्छा-रुदुपर मार्ग
ब्यूरो/अमर उजाला ब्यूरो, रुद्रपुर।
Updated Fri, 10 Mar 2017 11:48 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विधानसभा चुनावों की मतगणना के लिए शनिवार को शहर और सीमाओं पर रूट डायर्वट किया गया है। मतगणना को देखते हुए रुद्रपुर-किच्छा मार्ग तीनपानी से बगवाड़ा मंडी तक बंद रहेगा। गदरपुर की ओर से आने वाले भारी वाहन गदरपुर दिनेशपुर मोड़ और जाफरपुर मोड़ से दिनेशपुर मोड़ रुद्रपुर से पंतनगर होते हुए किच्छा जाएंगे। किच्छा की ओर से आने वाले भारी वाहन किच्छा आदित्य चौक से पंतनगर, दिनेशपुर मोड़ होते हुए गदरपुर महतोष मोड़ से रामपुर की तरफ जाएंगे।
विज्ञापन
रामपुर से आने वाले भारी वाहन बिलासपुर से महतोष मोड़ की तरफ डायवर्ट होकर दिनेशपुर होते हुए किच्छा, रुद्रपुर जाएंगे। इंदिरा चौक से किच्छा की तरफ भारी और हल्के वाहन किच्छा के लिए नहीं जाने दिए जाएंगे। तीन पानी पर बैरियर और रस्से लगाकर किच्छा की ओर जाने वाले भारी व हल्के वाहन कार, बाइक आदि को रोका जाएगा। चावला धर्मकांटे के पास लकड़ी के बैरियर लगेंगे। इससे आगे बने निर्धारित पार्किंग स्थलों पर केवल मतगणना में भाग लेने वाले अधिकारी, कर्मचारी, पुलिसकर्मी, पत्रकार, प्रत्याशी और उनके एजेंटों को वाहन पार्क करने की अनुमति दी जाएगी।
विज्ञापन
किच्छा से आने वाले सभी छोटे बड़े वाहन लालपुर, नारायणपुर तिराहे पर रोक दिए जाएंगे। केवल मतगणना के अधिकारी, कर्मचारी, पत्रकार और प्रत्याशियों और उनके एजेंटों को ही आगे जाने दिया जाएगा। बगवाड़ा चौकी के पास लगे बैरियर से आगे वाहनों को ले जाने की अनुमति नहीं होगी। मंडी से किच्छा की ओर पोस्ट ऑफिस के पास लगाए गए लकड़ी के बैरियर से आगे जीरो जोन रहेगा, जिसमें कोई भी छोटे बड़े वाहन नहीं जाएंगे। ब्यूरो
विज्ञापन