फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Udham Singh Nagar News ›   Roshan became president and Ashraf again secretary of truck union.

Udham Singh Nagar News: ट्रक यूनियन के रोशन अध्यक्ष व अशरफ फिर सचिव बने

Mon, 23 Sep 2024 05:54 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, ऊधम सिंह नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, ऊधम सिंह नगर Updated Mon, 23 Sep 2024 05:54 AM IST
विज्ञापन
Roshan became president and Ashraf again secretary of truck union.
जसपुर। जसपुर-नादेही ट्रक ऑपरेटर्स कल्याण समिति के त्रिवार्षिक चुनाव में एक बार फिर रोशन अली अध्यक्ष एवं मोहम्मद अशरफ सचिव चुने गए।
विज्ञापन

जसपुर-नादेही ट्रक ऑपरेटर्स कल्याण समिति की कार्यकारिणी के लिए ग्यारह वर्ष बाद रविवार को समिति ने फैज-ए-आम इंटर कॉलेज में चुनाव संपन्न कराया। मुख्य चुनाव अधिकारी अतीकुर्रहमान रहबर ने बताया कि 182 ट्रक ऑपरेटरों ने अपने मतों का प्रयोग किया। अध्यक्ष पद पर रोशन अली को 116 एवं उनके प्रतिद्वंद्वी इशरत अली को 64 मत मिले।
सचिव पद पर मोहम्मद अशरफ को 122 एवं उनके प्रतिद्वंद्वी को नफीस अहमद को 58 मत मिले। चार मत निरस्त पाए गए। चुनाव परिणाम के बाद विजयी प्रत्याशियों ने जुलूस निकाला। वहां मो. शहजाद, शमशेर हुसैन, शाहिद अली, इस्लाम हुसैन, कमर अली, मोहम्मद यूनुस, अनीस आदि थे।
विज्ञापन


11 वर्ष बाद हुए चुनाव पर उठ रहे सवाल

जसपुर। अध्यक्ष पद के प्रत्याशी इशरत अली ने बताया कि उनके विरोध के बाद ही ग्यारह वर्ष बाद रविवार को चुनाव संपन्न कराए गए है। चुनाव के लिए 13 सदस्य कार्यकारिणी की नियुक्ति का प्रावधान है। वर्ष 2013 में आखिरी बार चुनाव संपन्न हुआ था। उधर, 11 वर्ष बाद चुनाव संपन्न होने से ट्रक ऑपरेटर प्रश्न उठा रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed