फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Udham Singh Nagar News ›   Rohela agreed limits consistent in revolt

मान गए रोहेला, सीमा बगावत पर अडिग

Mon, 30 Jan 2017 11:52 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो, काशीपुर
अमर उजाला ब्यूरो, काशीपुर Updated Mon, 30 Jan 2017 11:52 PM IST
विज्ञापन
Rohela agreed limits consistent in revolt
भाजपा के उत्तराखंड प्रभारी श्याम जाजू, विनय रोहेला को माला पहनाते हुए। - फोटो : अमर उजाला
 भाजपा से बागी होकर निर्दलीय प्रत्याशी के रूप में ताल ठोक रहे विनय रोहेला को प्रदेश प्रभारी श्याम जाजू ने मना लिया। वह एक फरवरी को अपना नामांकन पत्र वापस लेंगे। इधर, पूर्व प्रदेश सचिव सीमा चौहान अपने फैसले पर अडिग हैं। उन्होंने पीछे हटने से इनकार कर दिया।
विज्ञापन



सोमवार को प्रदेश प्रभारी श्याम जाजू चॉपर से जसपुर आये और विनय रोहेला के घर पहुंचे। उन्होंने रोहेला को पार्टी में ही बने रहने को कहा। साथ ही आश्वस्त किया कि संगठन में उन्हें पूरा सम्मान दिया जाएगा और दायित्व भी दिया जाएगा। 20 मिनट की बातचीत में रोहेला मान गए और एक फरवरी को अपना पर्चा वापस लेने का फैसला लिया। इस बीच उनके समर्थकों ने आक्रोश जताते हुए भाजपा को वोट न देने की बात कही। कहा कि शीर्ष नेता जिस प्रत्याशी के लिये रोहेला को मना रहे हैं, उनको मौके पर आकर रोहेला और समर्थकों को मनाकर अपने साथ ले जाना चाहिए था। रोहेला के समझाने पर समर्थक शांत हुए।
विज्ञापन


उसके बाद श्याम जाजू ने पत्रकारों से रूबरू होते हुए कहा कि इस बार भाजपा की सरकार बनेगी। जनता पूरी तरह परिर्वतन का मन बना चुकी है। इस मौके पर जिलाध्यक्ष राम मेहरोत्रा, सुरेंद्र सिंह, मीनाक्षी चौहान, मनीष डाबर, बलराम तोमर, वीरेंद्र सिंह, सुंदर सिंह, मनजीत सिंह, सुंदर सिंह, आषा, पारूल बंसल, प्रेम सहोता, कमल चौहान आदि मौजूद रहे। 
विज्ञापन
विज्ञापन


इधर, भाजपा की पूर्व प्रदेश सचिव सीमा चौहान को मनाने के भाजपाइयों के सारे प्रयास विफल साबित हुए। सीमा ने दो टूक कहा कि वह निर्दलीय प्रत्याशी के रूप में दमदार चुनाव लडे़ंगी। उन्होंने बताया भाजपा के राष्ट्रीय संगठन मंत्री शिवप्रकाश ने कई बार फोन कर तथा भाजपा के राष्ट्रीय प्रवक्ता अनिल बलूनी ने उनसे भेंट कर नामांकन पत्र वापस लेने की अपील की। प्रदेश प्रभारी श्याम जाजू ने भी यहां आने से पहले उनसे फोन पर वार्ता की थी।


उन्होंने उनसे भी स्पष्ट मना कर दिया था कि महिलाओं, कार्यकर्ताओं का अपमान करने वाली पार्टी में वह अब नहीं रहेंगी। वह महिलाओं व कार्यकर्ताओं के स्वाभिमान की लड़ाई लड़ रही है। क्षेत्र की जनता उनके साथ है।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed