फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Udham Singh Nagar News ›   Robbery in Kashipur

फाइनेंस कंपनी में दिनदहाड़े लाखों की डकैती

Tue, 09 May 2017 12:12 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला ब्यूरो, काशीपुर।
ब्यूरो/अमर उजाला ब्यूरो, काशीपुर। Updated Tue, 09 May 2017 12:12 AM IST
विज्ञापन
Robbery in Kashipur
काशीपुर में पड़ी डकैती - फोटो : अमर उजाला

काशीपुर। दिनदहाड़े सशस्त्र बदमाशों ने आवासीय क्षेत्र के मध्य में स्थित एक फाइनेंस कंपनी के कार्यालय में घुसकर कर्मचारियों और वहां मौजूद तीन ग्राहकों को कमरे में बंधक बनाकर जमकर लूटपाट की। बदमाश कंपनी के दो लाख 67 हजार रुपए और पांच कर्मचारियों के मोबाइल, हजारों की नकदी और एटीएम कार्ड लूट ले गए। सूचना पर पुलिस ने घटनास्थल पर पहुंचकर पड़ताल की और साक्ष्य जुटाए।

विज्ञापन


सोमवार दोपहर 1.40 बजे जसपुर खुर्द में आवासीय कालोनी स्थित सेटिंग क्रेडिट केयर नेटवर्क कंपनी के कार्यालय में शाखा प्रबंधक मोहम्मद असलम निवासी सिमावली मेरठ, सुशील कुमार निवासी रजवीना औरंगाबाद बुलंदशहर, हिमांशु कुमार ग्राम निराद थाना चांदपुर बिजनौर, अंशुल कुमार निवासी शेखपुरी बिजनौर ग्राहकों से वार्ता कर रहे थे। तभी पांच युवक अंदर घुसे, सभी के हाथों में पिस्टल थी और मुंह पर नकाब बंधा था।
विज्ञापन


उन्होंने रुपये उनके हवाले करने को कहा। मोहम्मद असलम ने विरोध किया तो एक बदमाश ने उसके मुंह में पिस्टल डाल दी। उनके बाकी साथी पांचो कर्मचारियों को धक्के देते हुए कमरे के अंदर ले गए। उनके जूतों के फीते खोलकर उनके हाथ बांधे। उसके बाद सभी के मुंह पर टेप चिपका दिया। वहां मौजूद तीन ग्राहकों को भी कमरे में बंद कर दिया। उसके बदमाशों ने वहां रखा सारा केश करीब दो लाख 67 हजार 87 रुपए थैले में भर लिया और एक-एक कर सभी कर्मचारियों की तलाशी ली। 
विज्ञापन
विज्ञापन


मोहम्मद असलम से दो हजार 800 रुपये, दो एटीएम कार्ड, आधार कार्ड, बैंक की पासबुक, पहचान पत्र, सुशील कुमार से 800 रुपये, हिमांशु की जेब से 700 रुपये निकाल लिए। सभी के दो-दो एटीएम कार्ड, आधार कार्ड पिन कार्ड, बैंकों की पास बुकें और चार कर्मचारियों के आठ मोबाइल ले लिए और सभी के पास मे मिली घरों व बाइकों की चाबियां भी छीन ले गए।

जाते समय कर्मचारियों की दो बाइकें भी ले गए। एक कर्मचारी का मोबाइल उनके हाथ नहीं लगा। बदमाशो के जाने के बाद मोहम्मद असलम ने करीब दो बजे 100 नंबर पर पुलिस को फोन किया। लगभग 2.20 पर आईटीआई पुलिस पहुंची। साथ ही अपर पुलिस अधीक्षक डॉ. जगदीश व सीओ राजेश भट्ट मौके पर पहुंचे और पूछताछ की। उन्होंने तत्काल बदमाशों की तलाश में पुलिस और एसओजी की टीमें रवाना कर दीं। 

बदमाशों ने घटना को इस अंदाज में अंजाम दिया कि आसपास रहने वालों को भनक भी नहीं लगी। सभी बदमाश पैदल आए थे। मोहम्मद असलम ने बताया ऑफिस में पांच बदमाश आए, जिन्होंने लूटपाट की, लेकिन ऑफिस के बाहर बरामदे में तीन चार और लोग भी थे।

काशीपुर। आठ-नौ नकाबपोश हथियार बंद बदमाशों ने जिस दुस्साहस के साथ आबादी के बीच फाइनेंस कंपनी में डकैती डाली है। वह किसी छोटे-मोटे गिरोह का काम नहीं है। यह भाटी गैंग का ही काम होने की आशंका जताई जा रही है। जसपुर खुर्द स्थित फाइनेंस कंपनी में सोमवार को दिनदहाड़े पड़ी डकैती में बदमाशों ने जिस ढंग से घटना को अंजाम दिया है, वह सामान्य नहीं मानी जा सकती। फाइनेंस कंपनी के ब्रांच मैनेजर मो. असलम ने बताया कि पांचों बदमाश करीब 20 से 30 साल के थे।

यह प्रशिक्षित मालूम पड़ रहे थे। लूट के दौरान आपस में कोड वर्ड में बात कर रहे थे। सभी चाल-ढाल में चुस्त और सजग थे। मो. असलम ने बताया कि बातचीत के दौरान एक ने भाटी शब्द से दूसरे को बुलाया। कर्मचारियों ने बताया कि मुख्य युवक ने डकैती डालनेे से पहले स्वयं रेकी की है।

ह लगभग पौने छह फीट ऊंचा स्वस्थ युवक था। वह ऑफिस की गली में घूमता दिखाई दिया। कुछ ही मिनटों बाद पांच युवक एक दम ऑफिस के अंदर घुसे और सभी को बंधक बनाकर कैश लूट लिया। इनके तीन-चार साथ बाहर टहल रहे थे। यह काम कुछ ही समय में पूरा हो गया। आसपास रहने वालों को भनक तक नहीं लगी। बदमाशों ने न तो गोली चलाई न ही किसी को घायल किया। इसके बावजूद वह लाखों लूट कर ले गए।


काशीपुर। सीओ राजेश भट्ट ने भी कहा कि यह गैंग किसी बेजोड़ गैंग का हिस्सा प्रतीत होता है। सभी बदमाशों के पास एक जैसी पिस्टलें थी। सीओ राजेश भट्ट ने बताया कि बदमाशों को पकड़ने के लिए तीन टीमें रवाना हो गईं। पुलिस को जल्दी ही कामयाबी मिलने की उम्मीद है। सीओ ने बताया कि फाइनेंस कंपनी का कोई आदमी डकैतों से मिला होने की आशंका है। घटना के समय एक बदमाश ने मो. यामीन से कहा कि आज कैश कम क्यों है। इससे लगता है कि बदमाशों को कितना कैश रोज रहता है, यह जानकारी थी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed