फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Udham Singh Nagar News ›   ROB Work in Kashipur

कारोबारी बोले : पांच साल में दुकानदारी रह गई आधी

Wed, 26 Apr 2023 11:58 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, ऊधम सिंह नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, ऊधम सिंह नगर Updated Wed, 26 Apr 2023 11:58 PM IST
विज्ञापन
ROB Work in Kashipur
काशीपुर। बाजपुर रोड पर निर्माणाधीन आरओबी की देरी ने जहां आमजन को मुसीबत में डाल दिया है तो वहीं इसके आसपास के दुकानदारों के कारोबार पर बुरा प्रभाव डाला है।
विज्ञापन

काशीपुर के बाजपुर रोड पर जब आरओबी निर्माण की शुरूआत हुई थी, तब आसपास के दुकानदारों को उम्मीद थी। कि इसके बनने से जाम से निजात मिलेगी और उनका कारोबार अच्छा चलेगा। लेकिन आरओबी निर्माण की लेटलतीफी ने आसपास के दुकानदारों के कारोबार पर बुरी तरह से प्रभाव डाला है। दुकानदारों की मानें तो इस निर्माणाधीन आरओबी के चलते उनकी दुकानदारी आधी रह गई है। वहीं दिनभर धूल उड़ने से उनकी दुकानों में रखा सामान खराब हो रहा है। दुकानदारों ने बताया जब से आरओबी निर्माण शुरू हुआ है। तब से उनके कारोबार पर एक साथ दो तरफ से मार पड़ रही है। एक तो उनका सामान रखे-रखे खराब हो रहा है, वहीं दूसरी ओर दुकानदारी पहले के मुकाबले आधी रह गई है। दुकानदारों ने बताया अब तो लोग जाम से बचने के चक्कर में महाराणा प्रताप चौक और चीमा चौराहा की ओर खरीददारी करने नहीं आते हैं। क्योंकि चीमा चौराहा पर स्थित रेलवे क्रांसिंग दिन में कई बार बंद होने से लोगों को भीषण गर्मी में जाम से जूझना पड़ता है।
विज्ञापन


- आरओबी निर्माण में हो रही देरी से कारोबार पर बुरा असर पड़ा है। अब ग्राहक चीमा चौराहा स्थित रेलवे क्रांसिंग से इधर आना पसंद नहीं करते हैं लोग अपने आसपास दुकानों से दवा खरीद लेते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

विनोद पाल, परम मेडिकल स्टोर।
- चीमा चौराहा रेलवे क्रांसिंग के बार-बार बंद होने से दुकानदारी पर बहुत बुरा प्रभाव पड़ा है। जाम से बचने के चक्कर में लोग अब रास्ते में रुकना पसंद नहीं करते हैं। लोग अब जरूरतभर की खरीददारी आसपास शोरूम से कर लेते हैं।
प्रदीप बजाज, रेडीमेड गारमेंट्स शोरूम।
- शहरवासियों के लिए निर्माणाधीन आरओबी किसी नासूर से कम साबित नहीं हो रहा है। जो कंप्लीट होने का नाम ही नहीं ले रहा है। इसका खामियाजा दुकानदारों को उठाना पड़ रहा है। खरीददार अब जाम से बचने के लिए सहूलियत के मुताबिक दुकानों से खरीददारी कर रहे हैं।

रमन सारस्वत, कपड़ा व्यवसायी
- निर्माणाधीन आरओबी ने दुकानदारों के कारोबार को चौपट कर दिया है। मैं कई बार इस संबंध में प्रशासनिक अधिकारियों से वार्ता करके जल्दी निर्माण कार्य पूरा कराने की मांग कर चुका हूं। लेकिन ठेकेदार कंपनी निर्माण कार्य में कोई न कोई परेशानी बता कर देरी कर रही है।
प्रभात साहनी, अध्यक्ष प्रांतीय उद्योग व्यापार प्रतिनिधिमंडल।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed